फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 thousand looted by beating the liquor contractor

Kurukshetra News: शराब ठेकेदार को डंडा मारकर लूटे 20 हजार

Tue, 11 Apr 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Apr 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
20 thousand looted by beating the liquor contractor
कुरुक्षेत्र। शराब ठेकेदार पर डंडे से हमला करके दो बदमाश 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कपड़े से अपना मुंह व सिर ढका हुआ था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर को दी गई शिकायत में अंकुर निवासी गांव कनीपला ने बताया कि गांव कौलापुर के शराब के ठेके में उसका हिस्सा है। वह रविवार की रात करीब पौने नौ बजे ठेके से अपने गांव कनीपला के लिए बाइक पर जा रहा था। उसके पास ठेके की सेल के 20 हजार रुपये थे। करीब नौ बजे वह गांव कौलापुर से खानपुर वाली सड़क पर पुलिया के पास वाले मोड़ के पास पहुंचा। वहां एक युवक बाइक पर पर बैठा था। उससे थोड़ा आगे एक अन्य युवक डंडा लेकर खड़ा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह उस युवक के पास निकलने लगा तो उसने चलती डंडे से उस पर हमला कर दिया। डंडा उसकी बायीं बाजू पर लगा और संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद भी उस युवक ने उस पर डंडे से कई वार किए और उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकालकर अपने साथी के साथ बाइक पर सवार फरार हो गया। बदमाशों ने अपने मुंह व सिर पर कपड़ा लपेट रखा था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed