फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 percent quota should be fixed in admission for state students in NID institute

कुरुक्षेत्र: एनआईडी संस्थान में प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए दाखिले में तय हो 20 फीसदी कोटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
20 percent quota should be fixed in admission for state students in NID institute
कुरुक्षेत्र। उत्तरी भारत के एकमात्र राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) में हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए 20 फीसदी कोटा तय किया जाना चाहिए। इससे हरियाणा के विद्यार्थियों को एनआईडी संस्थान में सहजता से दाखिला मिल सकेगा और युवा पीढ़ी डिजाइन विषय में निपुण होकर अपना स्वरोजगार भी स्थापित कर सकेंगे। एनआईडी जैसे संस्थानों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर भी मिल सकेगा। यह मांग सांसद नायब सिंह सैनी ने लोकसभा में उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने लोकसभा सत्र में मांग उठाते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र कुरुक्षेत्र के गांव उमरी में वर्ष 2013 मई माह में ग्राम पंचायत उमरी द्वारा 20 एकड़ भूमि राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान बनाने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग नई दिल्ली भारत सरकार को दी थी। इस संस्थान पर लगभग 120 करोड़ रुपये खर्च हुए जो वर्ष 2022 में बनकर तैयार हुआ है। यह संस्थान उत्तर भारत का पहला और देश का तीसरा डिजाइन संस्थान है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में प्रदेश के एक भी विद्यार्थी का दाखिला नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय फैशन औद्योगिक संस्थान पंचकूला का उदाहरण देते हुए कहा कि इसकी आधारशिला दिसंबर 2016 में रखी गई थी। जिसका उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। इस संस्थान में प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए 20 फीसदी कोटा निश्चित किया गया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध किया कि एनआईडी संस्थान कुरुक्षेत्र उमरी में भी हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए भी 20 या उससे अधिक कोटा निर्धारित किया जाए, जिससे हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed