फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सोशल साइट्स पर सुसाइड नोट डाल बीएसएनएल कर्मी लापता

सोशल साइट्स पर सुसाइड नोट डाल बीएसएनएल कर्मी लापता

Sun, 05 May 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सोशल साइट्स पर सुसाइड नोट डाल बीएसएनएल कर्मी लापता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सार्वजनिक उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की खस्ताहाली और बंद होने की आशंका के बीच टेलीकॉम टेकभनीशियन ने व्हाट्स अप ग्रुप में सुसाइड नोट डालकर आत्महत्या करने के फैसले के बारे में पोस्ट डाल दी। उसकी इस पोस्ट से परेशान परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने बीएसएनएल कर्मी के जनसुई हेड नहर के पास से उसका मोबाइल फोन, बैग व मोटर साइकिल बरामद कर ली। हालांकि काफी तलाश के बाद भी नहर से उसे ढूंढा नहीं जा सका।


जानकारी के अनुसार अंबाला के बीडी फ्लोर मिल के निकट हरी नगर निवासी आशीष कुमार शाहाबाद बीएसएनएल एक्सचेंज में टेलीकॉम टेकभनीशियन के पद पर कार्यरत था। वह रोजाना बाइक से यहां ड्यूटी करने आता था। शुक्रवार रात आशीष ने व्हाट्स अप के फैमिली ग्रुप में सुसाइड नोट पोस्ट कर लापता हो गया। वहीं उसका सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन पुलिस को लेकर शुक्रवार रात में ही जनसुई हेड नहर के पास पहुंच गए। वहां नहर के किनारे से आशीष का मोबाइल फोन, सुसाइड नोट, बैग व मोटरसाइकिल बरामद हुई। जिसके बाद परिजनों ने नहर में डूबकर आत्महत्या करने की आशंका जताई।
विज्ञापन



पुलिस ने देर रात तक ही गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से नहर में उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया। शनिवार को भी बुढ़ेडा हेड तक यह सर्च अभियान चलाया गया, जिस दौरान उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। आशीष ने पअने सुसाइड नोट में आशीष ने लिखा है कि पिछले कई दिनों से बीएसएनएल के बंद होने की खबरों की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है । इसके अलावा फरवरी का वेतन 15 मार्च को मिलने के बाद से अपने भविष्य को लेकर परेशान हो उठा। इसी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है। वहीं, थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आशीष के भाई निशांत ने गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई है। नहर के पास से एक बैग से उसका सुसाइड नोट, मोटर साइकिल, मोबाइल फोन मिला है। गोताखोर पिछले कई घंटों से तलाश में जुटे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी तलाश नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन शाहाबाद के प्रधान जगदेव सिंह गाबा के अनुसार आशीष काफी मेहनती व ईमानदार कर्मचारी था। वो रोजाना अंबाला से मोटरसाइकिल से शाहाबाद आता था । ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की वजह से उसे विभाग द्वारा पिछले साल 15 अगस्त को सम्मानित भी किया गया है।




दिसंबर माह में थी शादी
भाई निशांत ने बताया कि आशीष को कोई व्यक्ति परेशानी नहीं थी। उसकी शादी उत्तराखंड के रुढ़की शहर में तय हुई थी। दिसंबर माह में शादी होनी थी। जिसकी तैयारियां भी घर में शुरू हो गई थी। हालांकि शुक्रवार को व्हाट्स अप ग्रुप में उसका सुसाइड नोट पढ़कर पता चला कि वो अपनी नौकरी को लेकर परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed