फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-बच्चों की रिफ्रेशमेंट का बड़ा गड़बड़झाला

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-बच्चों की रिफ्रेशमेंट का बड़ा गड़बड़झाला

Sat, 22 Dec 2018 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-बच्चों की रिफ्रेशमेंट का बड़ा गड़बड़झाला
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 18 हजार बच्चों को रिफ्रेशमेंट मिली या नहीं, मगर इसकी खरीदारी बल्ले-बल्ले रही। रिफ्रेशमेंट के लिए स्कूली बच्चों के लिए 66 हजार मैंगों जूस के पैकेट खरीदे गए थे। रिफ्रेशमेंट का ठेका लेने वाली एजेंसी की माने तो उसने 15 रुपये रेट वाला गोजी कंपनी का जूस सिर्फ 7 रुपये 80 पैसे में आयोजकों को उपलब्ध कराया है। हालांकि इस ठेकेदार ने जिस एजेंसी से यह जूस खरीदा था, उसके संचालक से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार ने सिर्फ 6 रुपये 55 पैसे प्रति पीस के हिसाब से 66 हजार जूस के पैकेट खरीदे थे। वैश्विक गीता पाठ में भागीदार 18 हजार बच्चों की रिफ्रेशमेंट की परते अब इसलिए खुल रही है, क्योंकि आयोजकों का दावा है कि दो बार की रिहर्सल और फाइनल प्रोग्राम के दौरान तीन बार रिफ्रेशमेंट का ठेका दिया गया था। मगर फाइनल प्रोग्राम में यह बात सामने आई कि हजारों बच्चे सुबह छह घंटे पसीना बहाने के बाद भूखे पेट घर लौट गए थे। उसके बाद अमर उजाला द्वारा यह मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद इस मामले की न केवल जांच शुरू हुई थी, बल्कि अगले दिन कई स्कूलों में यह रिफ्रेशमेंट एक दिन बाद वितरण की गई, इसके बाद 20 और 21 दिसंबर को भी कई स्कूलों में बच्चों की यह रिफ्रेशमेंट बांटी गई। रिफ्रेशमेंट के गड़बड़झाले के बीच यह भी पता चला कि उक्त आयोजन में भागीदार 18 हजार बच्चों के द्वारा तीन दिन तक मैदान में घंटों पसीना बहाने पर आयोजकों ने उनके लिए सिर्फ 56 रुपये 58 पैसे खर्च किये।

24 में से इकलौता टेंडर पर हुई थी एडवांस राशि देने की कृपा
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रबंधों के लिए हुए करीब 24 टेंडरों में रिफ्रेशमेंट का टेंडर ही इकलौता है, जिसके लिए आयोजकों ने एडवांस पेमेंट की थी। इस टेंडर के लिए केडीबी की कृपा क्यों हुई ? इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं मामला बच्चों से जुड़ा होने की वजह से आयोजकों की चौतरफा किरकरी हो रही है, क्योंकि फाइनल प्रोग्राम के दिन सभी बच्चे सुबह आठ बजे बुलाए गए थे और करीब दो बजे कार्यक्रम का समापन हुआ था। जिलेभर से बुलाए गए इन बच्चों में से सैकड़ों शाम चार बजे भूखे पेट घर पहुंचे थे।
विज्ञापन


ठेकेदार ने यहां से खरीदा माल
प्रति पैकेट आइटम कीमत एजेंसी का नाम
मैंगो जूस 7 रुपये 80 पैसे रविंद्रा कोल्ड ड्रिंक
बिस्किट 4 रुपये 40 पैसे छाबड़ा मेडिकल
टॉफी 4 रुपये 20 पैसे दिल्ली से मंगाई
भुजिया 3 रुपये 90 पैसे दिल्ली से मंगाई

पिछले वर्ष से 1.9 लाख सस्ती दी रिफ्रेशमेंट : माटा
रिफ्रेशमेंट का ठेका लेने वाली एजेंसी सेक्टर-17 आर्य समाज मार्केट स्थित नवभारत यूनिफार्म के मालिक विजय माटा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2017 में वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में शामिल 18 हजार बच्चों को उपलब्ध कराई गई रिफ्रेशमेंट के मुकाबले उन्होंने 2018 में यह रिफ्रेशमेंट पिछले वर्ष के मुकाबले एक लाख 9 हजार रुपये सस्ती कुल 10 लाख 18 हजार 600 रुपये में उपलब्ध कराई है। बता दें कि इस रिफ्रेशमेंट के लिए जो ई टेंडर हुआ था, उसके लिए केडीबी ने एडवांस 15 लाख रुपये उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


6.55 रुपये प्रति पीस खरीदे थे 66 हजार मैंगो जूस
तीन साल पहले लांच हुई गोजी कंपनी के मैंगो जूस के 66 हजार 6 रुपये 55 पैसे के हिसाब से ठेकेदार ने कुरुक्षेत्र रेलवे रोड रविंद्रा एजेंसी से खरीदे थे, इसकी पुष्टि खुद सुभाष मंडी स्थित रविंद्रा एजेंसी के संचालक ने की है। वहीं ठेकेदार विजय माटा के मुताबिक उसने 15 रुपये कीमत का मैंगो जूस सिर्फ 7 रुपये 80 पैसे में दिया है। उल्लेखनीय है कि ठेकेदार ने 65 हजार नमकीन पैकेट, 46 बिस्किट के पैकेट और 20 हजार टॉफी पैकेट ( एक लाख टॉफी) रिफ्रेशमेंट में उपलब्ध कराने का ठेका 10 लाख 18 हजार 600 रुपये में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed