फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जाट धर्मशाला एवं सभा की चौधर को लेकर जंग

जाट धर्मशाला एवं सभा की चौधर को लेकर जंग

Sat, 21 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जाट धर्मशाला एवं सभा की चौधर को लेकर जंग
प्रधान के कार्यालय पर दूसरे गुट ने लगाया ताला, विधायक सुधा द्वारा किए सोलर प्लांट के उद्घाटन की प्लेट उखाड़ी
विज्ञापन

फोटो 20 से 24 व 26 से 39, 41,49
जाट धर्मशाला एवं सभा की चौधर को लेकर जंग
- दूसरे गुट ने प्रधान के ऑफिस पर लगाया ताले के ऊपर अपना ताला
- विधायक सुधा ने जिसका उद्घाटन किया था, सोलर प्लांट की प्लेट उखाड़ी
- धर्मशाला में धरना किया शुरू, महाराणा प्रताप चौक पर कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग किया जाम
- चार घंटे चली बैठक के बाद 13 सदस्यीय कमेटी का गठन, कर्मवीर को बनाया प्रधान
- तनावपूर्ण हालात में प्रशासन ने किया जाट धर्मशाला पर पुलिस बल तैनात
- अंग्रेज गुट पहुंचा पुलिस थाने, जबरदस्ती रिकॉर्ड व कैश उठा ले जाने की दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। देश की सबसे बड़ी धर्मशाला में चौधर की जंग ने आक्रामक रूप ले लिया है। शुक्रवार को दूसरे गुट ने अंग्रेस सिंह गुट के ऑफिस पर लगे ताले के ऊपर ताला जड़ दिया। साथ ही धर्मशाला परिसर में विधायक सुभाष सुधा की ओर से लोकार्पित सोलर प्लांट की प्लेट उखाड़कर फेंक दी। इसके बाद धर्मशाला परिसर में धरना शुरू कर दिया। महाराणा प्रताप चौक पर पिहोवा-पिपली रोड भी जाम कर दिया। दूसरा गुट पुलिस तक पहुंच गया, जहां जबरदस्ती प्रधान कार्यालय पर ताला लगाने, रिकॉर्ड व कैश ले जाने तथा उनकी कमेटी द्वारा नियुक्त कर्मी को बाहर निकालने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। माहौल तनावपूर्ण होता देख धर्मशाला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
शुक्रवार को मौजूदा प्रधान अंग्रेज सिंह गुट के विरोध में राजकुमार ढुल गुट ने धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई। अध्यक्षता कैथल के गांव जाजनपुर के सरपंच मियां सिंह ने की। करीब चार घंटे चली बैठक में 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया तो कर्मवीर को नया प्रधान भी चुन लिया गया। इसके बाद समाज के यह लोग नारेबाजी करते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे, जहां रोड जाम कर दिया। इससे भारी संख्या में वाहन फंसे रहे तो अनेकों वाहनों को बाजार से होते हुए जांगड़ा धर्मशाला एवं पुराना बाइपास से निकाला गया। मौके पर पहुंचे बीडीपीओ विकास कुमार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें चेतावनी दी कि प्रशासन ने उनकी मांग को लेकर जल्द कदम नहीं उठाया तो कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। बैठक में शमशेर ढुल, रोशल लाल पाडला, बिलू चंदाना, बलदेव सरपंच तितरम, सुखबीर सरपंच भूसला, नरसिंह भागल, अवतार सिंह चीका सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जबकि मंच संचालन राजेंद्र हथिरा ने किया।
विज्ञापन


अंग्रेज सिंह और विधायक ने समाज को तोड़ा
बैठक मं दो बार प्रधान रह चुके सुरेंद्र सिंह ने पूरे घटनाक्रम का ब्योरा रखा। उनके साथ-साथ सुभाष बैनीवाल, संदीप भारती, कृष्ण श्योकंद, बैनीवाल खाप के प्रधान सुरजीत बैनीवाल, गंगा राज करोड़ा सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया और लगभग सभी वक्ताओं ने अंग्रेज सिंह गुट व विधायक सुभाष सुधा के अलावा प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने सीधे तौर पर अंग्रेज सिंह व विधायक सुभाष सुधा पर समाज को तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि समाज एकजुट होकर इसका जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मवीर घराड़सी के नेतृत्व में चुनी गई कार्यकारिणी
डीसी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि शुक्रवार को आम सभा की कार्यकारिणी में पूर्व सरपंच कर्मबीर घराड़सी के 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। सभा के आम चुनाव होने तक इस कमेटी को मान्यता दी जाए और जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं। इसमें आरोप लगाए गए कि कुछ लोगों द्वारा संस्था का पुराना रिकॉर्ड खुर्दबुर्द किया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह बनाई गई नई कार्यकारिणी
पद नाम
प्रधान कर्मवीर घराड़सी
उपप्रधान सुभाष बेनिवाल
जनरल सक्रेटरी कर्म सिंह कादियान
सह सचिव गंगा राज करोड़ा
कैशियर राजकुमार
सदस्य धर्मपाल
सदस्य मनोज कुमार
सदस्य बलवान सिंह
सदस्य रामफल
सदस्य गंगा बिश्न सिंह
सदस्य दलबीर सिंह
भंडारा प्रधान बंसी सरपंच सादीपुर
भंडारा उपप्रधान राजेंद्र सिंह

सोलर प्लांट के उद्घाटन के साथ 11 लाख रुपये देने की थी घोषणा
विधायक सुभाष सुधा ने धर्मशाला की छत पर लगे सोलर प्लांट का न केवल कुछ ही दिनों पहले उद्घाटन किया था बल्कि धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की थी। इस सोलर प्लांट की प्लेट शुक्रवार को कुछ लोगों ने उखाड़ फेंका। बैठक में भी विधायक पर जमकर भड़ास निकाली।

जबरदस्ती कर रिकॉर्ड के साथ-साथ लाखों रुपये का कैश भी उठाया: अंग्रेज सिंह
कुछ दिनों पहले ही रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी से अपनी कार्यकारिणी क मान्यता दिए जाने के दावे कर रहे प्रधान अंग्रेज सिंह का कहना है कि विरोधी गुट ने ही बैठक कर माहौल खराब किया है। इन लोगों ने जबरदस्ती उनके कार्यालय पर लगे ताले पर ताला लगा दिया। रिकॉर्ड के साथ-साथ पिछले चार दिन का इकट्ठा हुआ लाखों रुपये का कैश भी ले गए। सोलर प्लांट की प्लेट भी उखाड़ दी। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। शुक्रवार को वे बाहर थे और शनिवार को पूरे मामले का ब्योरा लेंगे तथा प्रशासन से मिलकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। अंग्रेज सिंह ने कहा कि बिना सभा के रिकॉर्ड के किसी कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सकता और नई कार्यकारिणी की आड़ में लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने समाज को जोड़ने का प्रयास किया है जबकि विधायक सुभाष सुधा ने समाज व धर्मशाला के विकास में सहयोग किया है।


कानूनी राय लेने उपरांत की जाएगी कार्रवाई, फिलहाल फोर्स तैनात : एसएचओ
फिलहाल धर्मशाला पर फोर्स तैनात कर दिया गया है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। अंग्रेज सिंह गुट की ओर से शिकायत आई है कि दूसरे गुट ने उनके कार्यालय पर ताला लगा दिया तो कुछ रिकॉर्ड व कैश भी ले गए। उनकी ओर से नियुक्त कर्मी को भी बाहर निकाल गलत तरीके से अपना कर्मी मैनेजर के रूप में बैठा दिया। अभी मामले की जांच की जा रही है और रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी से भी मामले में जानकारी ली जाएगी तो कानूनी राय भी ली जाएगी। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जा सकेगी। - सतीश कुमार, एसएचओ, थाना केयूके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed