{"_id":"5acbbc744f1c1bb5588b470c","slug":"191523301492-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव, पटवारी व एडीओ करेंगे फानों में आग लगाने की निगरानी, तुरंत देंगे अधिकारियों को सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव, पटवारी व एडीओ करेंगे फानों में आग लगाने की निगरानी, तुरंत देंगे अधिकारियों को सूचना
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सचिव, पटवारी व एडीओ करेंगे फानों में आग लगाने की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । फानों में आग लगाने वाले किसानों पर ग्राम सचिव, पटवारी व एडीओ नजर रखेंगे। इसके लिए टीमें बनाई गई जो अपने कार्य क्षेत्र में रहकर फानों में आग लगाने को लेकर पल-पल की सूचना देना उपनिदेशक कृषि विभाग को देंगे। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। यह निर्देश जिला उपायुक्त ने दिए। वे सोमवार को पंचायत भवन में पटवारियों, ग्राम सचिवों और कृषि विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डीसी ने कहा कि गेहूं के सीजन में फसल कटाई के बाद किसान खेतों में खड़े फानों और अवशेषों को आग लगा देते है, इससे किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना से होने का अदेशा बना रहता है और इससे पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए ही प्रशासन ने फानों में आग लगाने वालों सहित सभी को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएंगी, वहीं सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।
श्मशानघाटों के रास्तों, शेड, चारदीवारी सहित अन्य कार्य 10 दिनों में करने होंगे पूरे
डीसी ने कहा कि पंचायत विभाग के अधिकारी मनरेगा योजना के अनुसार तालाबों का सौंदर्यीकरण करवाना सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों की पालना करते हुए जिले के सभी श्मशानघाटों के रास्तों को पक्का करवाने, शेड बनवाने, पीने के पानी की व्यवस्था करने, बैठने की व्यवस्था करने और चारदीवारी बनाने के कार्य को आगामी 10 दिनों में पूरा करवाना सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यों को अधिकारी गंभीरता के साथ लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी के साथ करेंगे। इन सूचनाओं के अभाव में कोई भी कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में लिंगानुपात की स्थिति काफी बेहतर है, लेकिन इसको बरकरार रखने के साथ-साथ अधिक सुधार करने के लिए अधिकारी प्रयास करे।
विज्ञापन
मंडियों में व्यवस्था करवाना अधिकारियों की जिम्मेदारी
डीसी ने कहा कि गेहूं कटाई सीजन में मौसम को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। मंडियों में तमाम प्रकार की व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम भी करवाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसके अलावा अधिकारी उठान के कार्य को मुस्तैदी के साथ करवाएं ताकि किसानों व व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी नशे का कारोबार करने वालों पर ध्यान देंगे और विशेषकर खोखो पर पैनी निगाह रखेंगे। इसके अलावा सीएम विंडो और हर पथ की शिकायतों को अधिक से अधिक 48 घंटे के अंदर निपटाने का प्रयास करेंगे।
फाने जलाए तो ये लगेगा जुर्माना
कृषि विभाग के उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि 2 एकड़ तक फाने जलाने पर ढाई हजार और 2 एकड़ से 5 एकड़ तक 5 हजार रुपये तथा 5 एकड़ से अधिक पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान है। लोगों विशेषकर किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग के तीन वाहन प्रचार कार्य में जुटे हैं। इतना ही नहीं गांव, उपमंडल तथा जिलास्तर पर कमेटियों का गठन किया जा चुका है।