फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बारदाने से लेकर लिफ्टिंग की भी समस्या बढ़ने की आशंका से चिंतित होने लगे आढ़ती

बारदाने से लेकर लिफ्टिंग की भी समस्या बढ़ने की आशंका से चिंतित होने लगे आढ़ती

Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बारदाने से लेकर लिफ्टिंग की भी समस्या बढ़ने की आशंका से चिंतित होने लगे आढ़ती
मंडी में गेहूं की आवाक तेज, बारदाने की कमी से आढ़ती से चिंतित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नई अनाज मंडी में हर सीजन की तरह इस बार भी बारदाने से लेकर लिफ्टिंग की समस्या बढ़ने की आशंका से आढ़ती चिंतित नजर आ रहे हैं। मंडी में दो दिन से गेहूं की आवक तेज होने लगी है। इसके बावजूद भी सभी आढ़तियों के पास आज तक बारदाना नहीं पहुंचा है। आढ़तियों को अब स्टॉक से खुद ही इसे लेकर आना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मंडी में गेहूं की आवाक तेज होन के बाद भी लिफ्टिंग तेजी से नहीं हो पा रही है। खरीद भी महज दो एजेंसियों द्वारा की जा रही है। मंडी में शौचालयों से लेकर पीने के पानी की पूरी व्यवस्था नहीं है। समस्याओं को लेकर सोमवार को आढ़ती मंडी के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम से बैठक करेंगे।
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान वीरभान सिंह ने कहा कि एसडीएम के समक्ष सभी समस्याएं रखी जाएंगी। पिछले सीजन में रही समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा, ताकि इस बार कुछ राहत मिल सके। वहीं उनका कहना है कि सीजन शुरू होने से पहले ही यह बैठक होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

गेहूं खरीद का नहीं लिया किसी अधिकारी ने जायजा
गेहूं खरीद शुरू हुए भले ही 8 दिन हो चुके है और आवक भी बढ़ने लगी है, लेकिन कुरुक्षेत्र मंडी में किसी भी अधिकारी ने खरीद कार्य को जांचने की जहमत नहीं उठाई है। अनाज मंडी आढ़ति एसोसिएशन प्रधान वीरभान सिंह का कहना है कि आढ़तियों से लेकर किसान भी समझ नहीं पा रहे है कि आखिर अधिकारियों ने मंडी को क्यों दरकिनार किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4775 क्विंचल गेहूं की हुई खरीद
कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी में रविवार को करीब 5 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जिसमें से हैफेड ने 4775 क्विंटल गेहूं की खरीद की, जबकि डीएफएससी ने गेहूं की खरीद नहीं की। करीब 1500 क्विंटल गेहूं बिकने के इंतजार में है।
सूखा गेहूं भी सुखाना पड़ रहा: दर्शन
गांव कैंथला से गेहूं लेकर आए किसान दर्शन सिंह का कहना है कि गेहूं की खरीद को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे है। सुखे हुए गेहूं को भी यहां लाकर सुखाना पड़ रहा है।

एसडीएम ने किया बाबैन अनाज मंडी का औचक निरीक्षण
बाबैन। लाडवा एसडीएम अनिल यादव ने बाबैन अनाज मंडी में चल रही गेहूं की खरीद का औचक निरीक्षण किया। उसके बाद बाबैन मार्केट कमेटी कार्यालय पर आढ़तियों से गेहूं खरीद से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बाबैन मंडी में गेहूं के सीजन के दौरान बिजली की अस्थायी व्यवस्था के लिए जनरेटर लगाने के लिए कहा। शौचालय, सफाई व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गेहूं खरीद कर रही हैफेड एजेंसी को रोजाना सही समय पर गेहूं खरीदने व बारदाने की व्यवस्था करने के लिए कहा। मंडी प्रधान व आढ़तियों को निर्देश दिए कि बारिश में गेहूं को भीगने से बचाने के लिए तिरपालों का इंतजाम किया जाए। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव जसबीर सिंह, मंडी प्रधान लाभ सिंह, अवतार सिंह, राजेश छलौंदी, इंस्पेक्टर हैफेड सुषमा, विनोद सिंगला, एआर बलकार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed