फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एनआईआरएफ ने जारी की रैंकिग,देश में छठे स्थान पर कुरुक्षेत्र एनआईटी

एनआईआरएफ ने जारी की रैंकिग,देश में छठे स्थान पर कुरुक्षेत्र एनआईटी

Wed, 04 Apr 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
एनआईआरएफ ने जारी की रैंकिग,देश में छठे स्थान पर कुरुक्षेत्र एनआईटी
एनआईआरएफ की रैंकिंग में कुरुक्षेत्र एनआईटी छठे स्थान पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने सोमवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी श्रेणी संरचना (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2018 की घोषणा की गई। एनआईआरएफ की ओर से जारी की गई रैंकिंग के अनुसार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र ने भारत की सभी 31 एनआईटीज में से छठा स्थान प्राप्त किया है, जोकि गत वर्ष के 12वें स्थान से एक उत्तम प्रगति है। सभी इंजीनियरिंग संस्थानों में पिछले वर्ष के 60वें स्थान से 43वां स्थान प्राप्त करना भी संस्थान के लिए एक लंबी छलांग के सामान है। इस वर्ष एनआईआरएफ में 4000 से अधिक संस्थानों ने भाग लिया था। यह रैंकिंग शिक्षण, सीखने, संसाधनों, शोध व व्यावसायिक कार्यों, सत्त परिणामों, दूरगामी पहुंच, समावेशन एवं धारणाओं पर आधारित है।

संस्थान के प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होने के कारण रैंकिंग काफी महत्व रखती है। संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉ. सतीश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला विकास, पाठ्यक्रम संशोधन, बीटेक संकाय को मान्यता और शोध एवं विकास की क्रियाओं में विशेष बढ़ोत्तरी की शुरूआत की लंबी श्रृंखला ने इस रैंकिंग को ऊंचा करने में योगदान दिया। अंत में उन्होंने इस सफलता का श्रेय संस्थान के प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को दिया। बता दें कि पांच माह पहले ही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने प्रदेश में पहली ए प्लस यूनिवर्सिटी का ग्रेड हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed