फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   100 मीटर रेस में विशाल ने मारी बाजी, तीन हजार मीटर रेस में मनिंदर रहा प्रथम

100 मीटर रेस में विशाल ने मारी बाजी, तीन हजार मीटर रेस में मनिंदर रहा प्रथम

Sat, 18 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
100 मीटर रेस में विशाल ने मारी बाजी, तीन हजार मीटर रेस में मनिंदर रहा प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
खिलाड़ी का अनुशासन और उसकी कड़ी मेहनत ही उसे एक मुकाम तक पहुंचाती है। यह अनुशासन और मेहनत यदि बचपन से ही विद्यार्थी आत्मसात कर ले तो भविष्य में देश विदेश में अपने नाम का परचम लहरा सकता है। यह कहना है संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेंकेडरी पब्लिक स्कूल के मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष पवन गर्ग का। वह दो दिवसीय ओम प्रकाश गर्ग मेमोरियल सीबीएसई इंटर स्कूल एथलेटिक मीट के शुभारंभ पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी मेहतन कभी नहीं छोड़नी चाहिए। मेहनत का रंग कभी न कभी जरूर दिखता है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बाबू राम धनौरा के सरपंच रहे। स्कूल सचिव रविंद्र बंसल, सदस्य वेद प्रकाश, सदस्य कंसल भी उपस्थित थे। एथलेटिक मीट की 100 मीटर रेस के अंडर-14 लड़कों में प्रथम विशाल संजय गांधी स्कूल, द्वितीय सुहास इंडियन पब्लिक स्कूल और तृतीय आशीष संजय गांधी स्कूल रहा। अंडर-16 वर्ग में संजय गांधी स्कूल के गगनजीत प्रथम, संजय गांधी स्कूल के फरियाद द्वितीय और डीएवी स्कूल रादौर के गौरव तृतीय रहे। अंडर-19 वर्ग में पहले स्थान पर संजय गांधी स्कूल के मनिंदर, डीएवी स्कूल रादौर के अतुल दूसरे और मनीष तीसरे स्थान पर रहा। महिलाओं के अंडर-14 वर्ग लड़कियों में पहला स्थान संजय गांधी स्कूल की रिया, डीएवी स्कूल रादौर की तनवी ने दूसरा, दीपांशी ने तीसरा स्थान लिया। अंडर-16 वर्ग में प्रथम स्थान डीएवी स्कूल रादौर की काजल ने, दूसरा स्थान महक और तीसरा स्थान सुगनी देवी स्कूल लाडवा की स्नेहा ने प्राप्त किया। अंडर-19 में डीएवी स्कूल रादौर की जागृति और सिमरन प्रथम रही।
विज्ञापन

200 मीटर रेस में अंडर-14 पुरुष में विशाल संजय गांधी स्कूल प्रथम, हार्दिक डीएवी स्कूल रादौर दूसरे और अतुल इंडियन पब्लिक स्कूल तीसरे नंबर पर रहे। अंडर-16 में गगन संजय गांधी स्कूल प्रथम, फरियदा संजय गांधी स्कूल दूसरे, गौरव डीएवी स्कूल रादौर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में साहिल डीएवी रादौर प्रथम, मनिंदर संजय गांधी स्कूल दूसरे, आयुष डीएवी रादौर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में अंडर-14 में रिया संजय गांधी स्कूल, हरिकिरत डीएवी रादौर दूसरे, पलक संजय गांधी स्कूल तीसरे नंबर पर रही। अंडर-16 में महक डीएवी स्कूल रादौर प्रथम, रीतिका संजय गांधी स्कूल दूसरे और काजल डीएवी रादौर तीसरे नंबर पर रही। अंडर-19 में पहले स्थान पर नैंसी डीएवी स्कूल रादौर, दूसरे स्थान पर सिमरन संजय गांधी स्कूल लाडवा और तीसरे स्थान पर जागृति डीएवी रादौर रही। तीन हजार मीटर रेस में मनिंदर, संजय गांधी स्कूल प्रथम, दिलराज, संजय गांधी स्कूल दूसरे स्थान पर और शेर सिंह डीएवी स्कूल रादौर तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट में अंडर-14 पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर पारस इंडियन पब्लिक स्कूल, दूसरे पर साहिल, प्रीत संजय गांधी स्कूल और तीसरे स्थान पर हर्ष टैगोर बाल निकेतन रहा। अंडर-16 में पहले स्थान विरेंद्र, डीएवी स्कूल रादौर और दूसरे स्थान पर फरियाद, संजय, गांधी स्कूल लाडवा, परमजीत, संजय गांधी स्कूल लाडवा तीसरे नंबर पर रहे। अंडर-19 में हर्ष संजय गांधी स्कूल लाडवा और भविष्य डीएवी स्कूल रादौर प्रथम, कार्तिक संजय गांधी स्कूल लाडवा दूसरे और विपुल डीएवी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। हाई जंप में अंडर-16 लड़कों में फरियाद और अमन संजय गांधी स्कूल प्रथम और द्वितीय रहे। तीसरे पर हरमनजोत एमटी मथाना स्कूल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed