{"_id":"5a0f2e344f1c1bc45b8b6c90","slug":"191510944308-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 1
हल्की बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिले में हल्की बूंदाबंादी और ठंडी हवाएं चलने से पारा लुढ़क गया। इसके बाद ठंड बढ़ जाने से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। वीरवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे तो शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हो गई। इसके बाद न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे आ गया। ठंड बढ़ने से लोग सर्दी से बचने के प्रयास करते दिखे। दूसरी तरफ बूंदाबांदी ने धान कटाई से लेकर गेहूं बिजाई तक का कार्य बाधित कर दिया।
मौसम के अचानक पलटने से किसानों को पहले ही गेहूं बिजाई में परेशानी हो रही थी। अब बासमती धान की कटाई भी प्रभावित हो गई है। मौसम वैज्ञानिक 14 और 15 नवंबर को ही बारिश होने की संभावना जता रहे थे, लेकिन जिले में शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई। माना जा रहा है कि अब मौसम साफ हो जाएगा। साथ ही बहुत सी बीमारियों से भी निजात मिलेगी।
अब साफ होगा मौसम, तेज होगी गेहूं बिजाई : कर्मचंद
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि प्रदेश में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। इसके एक-दो दिन बाद ही बासमती धान की कटाई और गेहूं बिजाई तेज होने लगेगी। इसके लिए किसान कई दिनों से इंतजार कर रहे है।