{"_id":"59dfb68c4f1c1b74698b570c","slug":"191507833484-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आगमन को लेकर ईमानदारी से पूरी करें ड्यूटी करे अधिकारी: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आगमन को लेकर ईमानदारी से पूरी करें ड्यूटी करे अधिकारी: एसडीएम
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के आगमन पर ईमानदारी से ड्यूटी करें अधिकारी : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
एसडीएम पूजा चावरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 अक्तूबर को पिहोवा में तीर्थों की परिक्रमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करेंगे। एसडीएम पूजा चावरिया ने वीरवार को गांव सारसा के शालीहोत्रा तीर्थ, गुमथला गढु के सोम तीर्थ, मांगना के सप्त सारास्वत और सरस्वती ब्रह्मयोनि और भौर सैयदां तीर्थ पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी तीर्थ स्थलों पर ग्राम पंचायत के सहयोग से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करनी होगी। इस मौके पर तहसीलदार चेतना चौधरी, बीडीपीओ प्रेम सिंह, एसडीओ जन स्वास्थ्य श्याम लाल, एसडीओ पीडब्लयूडी विनोद कुमार, जेई हर्ष हित आदि मौजूद रहे।