फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ढांड और पिहोवा रोड़ से लिंक होगा थर्ड गेट पर बनने वाला आरओबी:सुधा

ढांड और पिहोवा रोड़ से लिंक होगा थर्ड गेट पर बनने वाला आरओबी:सुधा

Mon, 28 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
ढांड और पिहोवा रोड़ से लिंक होगा थर्ड गेट पर बनने वाला आरओबी:सुधा
ढांड और पिहोवा रोड से लिंक होगा थर्ड गेट पर बनने वाला आरओबी : सुधा
विज्ञापन

फोटो-6
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शहर में यातायात की समस्या से निजात दिलाने और लोगों की सुविधा के लिए अच्छे और चौड़े मार्गों का निर्माण करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से करीब 104 करोड़ रुपये के बजट को खर्च करने की मंजूरी दी जा चुकी है। इसमें से 50 करोड़ की लागत से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट के सामने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर खर्च किया जाना है।यह जानकारी थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने दी।
उन्होंने बताया कि झांसा रोड रेलवे लाइन पर बनने वाले आरओबी की चौड़ाई अब 10.50 मीटर चौड़ी होगी और इस आरओबी के साथ रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास बनाने का भी प्रस्ताव हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 33 करोड़ 59 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने से हजारों लोगों को ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी और शहर के सौंदर्यकरण में भी चार चांद लगेंगे। इस आरओबी का डिजाइन लोक निर्माण विभाग की तरफ से तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से थर्ड गेट के सामने आरओबी बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इस आरओबी की एक सड़क पिहोवा रोड और एक सड़क ढांड रोड पर उतरेगी। ढांड रोड पर ट्रैफिक के आवागमन के लिए नीचे से भी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। इस परियोजना से पिहोवा, पटियाला, कैथल, ढांड व अन्य सैकड़ों गांवों को जाने वाले राहगीरों को सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामने के क्षेत्र का भी सौंदर्यकरण हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र ढांड रोड को जिला की सीमा तक 7 मीटर से 10 मीटर तक चौड़ा करने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। इस सड़क पर अभी वन विभाग की तरफ से कार्य किया जा रहा हैं। वन विभाग के कार्य पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग की तरफ से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क पर एसवाईएल और भाखड़ा नहर के पूलों को भी चौड़ा किया जाएगा। इन पूलों को चौड़ा करने और सडक़ निर्माण कार्य के लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष प्रयासों से करीब 104 करोड़ की परियोजनाओं को निकट भविष्य में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
रेलवे रोड पर सड़क निर्माण कार्य शुरू
विधायक ने कहा कि रेलवे रोड पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से एक तरफ सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नई सड़क बनाने से पहले पुरानी सड़क की खुदाई की जा रही है। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य के लिए अधिकारी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed