फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सिखों के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा के लिए नया सिख संगठन बनाने का ऐलान

सिखों के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा के लिए नया सिख संगठन बनाने का ऐलान

Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिखों के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा के लिए नया सिख संगठन बनाने का ऐलान
नया सिख संगठन बनाने का ऐलान
विज्ञापन

सिखों के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कंबोज धर्मशाला में हुई प्रदेशस्तरीय सिख कांफ्रेंस हरियाणा के सिखों के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा के लिए नया सिख संगठन बनाने का निर्णय लिया गया। इतना ही नहीं, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान दीदार सिंह नलवी को इसका कार्यकारी अध्यक्ष और मोहनजीत सिंह पानीपत को प्रदेश महासचिव मनोनीत कर दिया गया है। कांफ्रेंस में प्रदेश भर से आए सिख डेलीगेट्स ने इन दोनों नेताओं को नए संगठन का नाम रखने, संविधान बनाने और पंजीकरण करवाने के अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित करने के अधिकार भी सौंपे दिए हैं। चयन के तुरंत बाद दीदार सिंह नलवी ने घोषणा की कि वे 2 सप्ताह के भीतर ही नए संगठन के नाम और संविधान का विधिवत ऐलान कर देंगे।

पत्रकारों से बातचीत में दीदार सिंह नलवी ने बताया कि यह संगठन पूरी तरह गैर राजनीतिक होगा और केवल हरियाणा के गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंध संभालेगा। उन्होंने बताया कि नया संगठन प्रदेश भर के सिखों का प्रतिनिधित्व करेगा और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव में उम्मीदवार खड़े करेगा। इससे हरियाणा के गुरुद्वारा साहिबान को राजनीतिक नेताओं से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एक्ट -2014 को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती के मामले में 22 अगस्त 2017 को सुनवाई है और उन्हें विश्वास है कि यह निर्णय हरियाणा के सिखों के पक्ष में आएगा। स. नलवी ने तो यहां तक दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आते ही यह नया संगटन गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध संभालेगा। उन्होंने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर और दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी में राजनीतिक दखलंदाजी के चलते प्रधान व कार्यकारिणी सदस्यों के नाम राजनेता की जेब से निकलते हैं, जबकि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी में ऐसा हरगिज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed