फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   184 constables gave B-1 exam for promotion to constable

जिले 184 सिपाहियों ने हवलदार पदोन्नत के लिए दी बी-1 परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
184 constables gave B-1 exam for promotion to constable
जिला पुलिस के 184 सिपाहियों ने पदोन्नति के लिए बी-1 की परीक्षा दी। निजी कॉलेज की कंप्यूटर लैब में उच्च अधिकारियों की देख-रेख में बी-1 परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 172 पुरुष और 12 महिला सिपाहियों ने बी-1 परीक्षा पास करने के लिए टेस्ट दिया। इस फाइनल परीक्षा में पास होने वालों को विशेष कोर्स के लिए हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में भेजा जाएगा। पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही से हवलदार पदोन्नत के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं। उन नियमों के अनुसार जिन पुलिस सिपाहियों की सर्विस पांच साल पूरी हो जाती है उनको हवलदार पद पर पदोन्नति के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। इसी के तहत पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार सिपाही से हवलदार पदोन्नत की तैयारी के लिए पूरे हरियाणा में जिलावार बी-1 परीक्षा कराई गई। इस फाइनल परीक्षा से पूर्व जिला के सभी योग्य सिपाहियों का मॉक टेस्ट कराया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। इसमें पुलिस महानिरीक्षक अंबाला भारती अरोडा, एसएसपी अंबाला हामिद अख्तर, एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन व सहायक उपनिरीक्षक सुलेश चंद शामिल थे। इस कमेटी की देख रेख में जिला में बी-1 परीक्षा सफलतापूर्वक कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed