फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी 1

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी 1

Sat, 16 Feb 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी 1

विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी 18 को
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग, हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकूला एवं मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास के 642वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। सामाजिक समरसता के संदर्भ में संत शिरोमणि गुरु रविदास विषय पर सीनेट हॉल में 18 फरवरी को सुबह 11 बजे संगोष्ठी कराई जाएगी। हिंदी विभागाध्यक्षा डा. पुष्पा रानी ने बताया कि संगोष्ठी में हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक डा. आरसी मिश्रा, हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डा. पूर्णमल गौड़, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति डा. रामसजन पांडेय एवं महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय मुंधड़ी हरियाणा के कुलपति डा. श्रेयांश द्विवेदी सहित कई विश्वविद्यालयों के शोधार्थी, शिक्षक एवं प्रबुद्धजन शामिल होंगे। डा. पुष्पा रानी ने बताया कि संत रविदास का जीवन मानवता को समर्पित था। उन्होंने सदैव अंधविश्वास एवं कुरीतियों का विरोध किया। वह सदैव समाज की समता को स्थापित करने और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने के लिए कार्य करते रहे। उनका जीवन एक आदर्शमयी संत का जीवन था। उन्होंने सबको जीवन में कर्म करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed