फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   तारीख पे तारीख, लेकिन फिर भी बंद नहीं हुए हाइवे पर अवैध कट

तारीख पे तारीख, लेकिन फिर भी बंद नहीं हुए हाइवे पर अवैध कट

Fri, 14 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
तारीख पे तारीख, लेकिन फिर भी बंद नहीं हुए हाइवे पर अवैध कट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बार-बार दावे करके भी उनपर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। आलम यह है कि कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग पर डिवाइडर के बीचोंबीच कई अवैध कट बने हुए हैं। इन्हें बंद कराने के लिए एक्सईएन ने 21 अक्तूबर को दावा किया था कि एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त करवा देंगे, लेकिन जब कट बंद नहीं हुए तो 20 दिन बाद फिर से जनसमस्या के बारे में चेताया गया। लापरवाही का सिलसिला जानकारी होने के 40 दिन बाद भी नहीं रुका। मामला अग्रसेन चौक से लगते रेलवे ओवरब्रिज वाले रोड से संबंधित है। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही के चलते अग्रसेन चौक से लेकर श्रद्धानंद चौक तक ओवरब्रिज से लगती रेलिंग को तोड़कर लोगों ने अवैध कट बना दिए हैं। स्थिति ऐसी है कि अवैध कटों की संख्या एक किलोमीटर में ही 22 से भी अधिक है। इन कटों से होकर वाहन चालक सड़क की दूसरी तरफ निकलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों द्वारा सड़क की तरफ तोड़ी-मरोड़ी गई ग्रिल भी तेज गति से आते वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग ने हादसों का पर्याय बने कटों को बंद कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
हालांकि अमर उजाला ने इस विकट समस्या पर संज्ञान लेते हुए 21 अक्तूबर को एक्सईएन को बताया भी, लेकिन अधिकारियों ने गंभीरता नहीं बरती। शुरू में सात दिन के अंदर अवैध कट बंद कराने का दावा। नहीं हो सके तो 12 नवंबर को आश्वासन दिया कि 15-20 दिन तक रेलिंग दुरुस्त करा कर अवैध कट बंद कराए जाएंगे, लेकिन अधिकारी इसपर भी खरा नहीं उतरे। एक्सईएन की लेटलतीफी के चलते सवा महीन बाद भी उक्त समस्या जस की तस बनी हुई है। गौर करने वाली बात ये है कि ऐसे हालात तब हैं, जब हाइकोर्ट ने भी एक्सीडेंट का कारण मानकर अवैध कट को बंद करने के ऑर्डर दिए हैं।
विज्ञापन


तेज वाहनों के बीच क्षतिग्रस्त रेलिंग की फोटो लेना भी चुनौती
कुरुक्षेत्र-पिपली हाईवे पर दौड़ते वाहनों की गति बेहद तेज होती है। ऐसे में वाहनों के बीच उखड़ी रेलिंग ग्रिल की फोटो लेना किसी चुनौती से कम नहीं है। जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीरों को बचाने की कोशिश समाचार पत्र द्वारा बखूबी की जा रही है, लेकिन अधिकारियों की भूमिका ने सिस्टम को ठेंगा दिखाने में कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार फिर से एक्सईएन ने किया एक सप्ताह में ठीक कराने का दावा
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन जेपी कांबोज ने एक बार फिर अवैध कटों को जल्द बंद कराने का आश्वासन दिया है। इस बार एक्सएईन ने कहा कि रेलिंग को दुरुस्त करवाएंगे। कांबोज ने कहा कि शहर के रेलवे ओवरब्रिज से लगते हिस्से में डिवाइडर के बीचोंबीच अवैध कट एक सप्ताह के भीतर बंद कराएंगे। कोशिश करेंगे कि सप्ताह से पहले तीन या चार दिन में ही काम निपटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed