फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरियाणवी अंदाज में नगाड़े से होगा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत, गुड़ व बाकली का चखेंगे प्रसाद

हरियाणवी अंदाज में नगाड़े से होगा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत, गुड़ व बाकली का चखेंगे प्रसाद

Wed, 12 Dec 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हरियाणवी अंदाज में नगाड़े  से होगा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत,  गुड़ व बाकली का चखेंगे प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का विधिवत रूप से उद्घाटन 13 दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। उनका हरियाणवी अंदाज में नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा। पुरुषोत्तमपुरा बाग में बनाए गए हरियाणवी पैवेलियन की ओर से उन्हें गुड़ व बाकली का प्रसाद दिया जाएगा। वे इस पैवेलियन का भी उद्घाटन करेंगे और इसका अवलोकन कर हरियाणवी संस्कृति से भी रूबरू होंगे।
यह पहला मौका होगा जब अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उद्घाटन स्थल के साथ ही सटा हरियाणवी पैवेलियन होगा। इसमें खास तौर पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही स्थित श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के थीम पर आधारित 14 पहियों का आकर्षक म्यूरल भी बनाया जाएगा, जिससे जीवन चक्र की गति को दर्शाया जाएगा। केयू में स्थित धरोहर में संरक्षित किए गए ये पहिये विशेष तौर पर मंगवाए गए हैं। अमित शाह के इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। मंगलवार को डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने भी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


चौकीदार पीटेगा ढिंढोरा तो हरियाणवी कॉस्ट्यूम में नजर आएंगी 14 मॉडल
हरियाणवी पैवेलियन विशेष तौर पर ग्रामीण संस्कृति से ओतप्रोत होगा। इसमें चौकीदार सार्वजनिक सूचनाओं का ढिंढोरा पीटता हुआ नजर आएगा। वहीं पक चुकी फसलों को पक्षियों से बचाने के लिए प्रयोग किए जाने वाला गोफिया भी घुमाते हुए किसान दिखाई देगा। पैवेलियन में पहली बार हरियावणी कॉस्ट्यूम रैंप पर दिखाई देगी। 14 नामी मॉडल इन कॉस्ट्यूम में रैंप पर उतरेंगी तो वहीं मूछों वाले बुड्ढे भी रैंप पर उतरेंगे। हरियाणवी रसोई में पर्यटक खाने का आनंद ले सकेंगे। हरियाणवी फुलकारी भी आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार अलग अंदाज में नजर आएगा पैवेलियन : पूनिया
केयू धरोहर के क्यूरेटर एवं हरियाणवी पैवेलियन के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया का कहना है कि इस बार यहां अलग ही अंदाज दिखाई देंगे। हरियाणा की संस्कृति से ओतप्रोत हर पहलू को छूते हुए आकर्षक व मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। वहीं ग्रामीणसंस्कृति की झलक पूरी तरह से यहां देखने को मिलेगी। हरियाणवी रैंप भी पहली बार ही तैयार किया गया है।


18 हजार स्क्वेयर फीट प्लाई से तीन दिन में तैयार हुआ गुजरात पैवेलियन
पुरुषोत्तमपुरा बाग के समक्ष ही अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में स्टेट पार्टनर गुजरात का पैवेलियन भी खास तौर से बनाया गया है। करीब 18 हजार स्क्वेयर फीट प्लाई बोर्ड से इसे तीन दिन में तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए गुजरात के पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड के सीनियर आर्किटेक्ट जयकिशन जे पटेल के निर्देशन में 65 कारीगर व अन्य कर्मी जुटे हैं। इस पैवेलियन में जहां गुजरात का विकास मॉडल नजर आएगा। वहीं वहां की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए स्टेज भी तैयार किया गया है। यहीं पर गुजरात की शिल्पकला के स्टॉल होंगे। वहीं गुजराती व्यंजनों का भी स्वाद पर्यटक ले सकेंगे। यह पैवेलियन 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed