{"_id":"5c0ebce2bdec2241a004b551","slug":"181544469730-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गीता जयंती में व्यस्त, शहर की सड़कों पर ओवरलोडेड वाहन चालकों की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस गीता जयंती में व्यस्त, शहर की सड़कों पर ओवरलोडेड वाहन चालकों की मनमानी
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पुलिस अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में व्यस्त है। और इधर, शहर की सड़कों पर ओवरलोडेड वाहनों के चालक मनमानी कर रहे हैं। प्रशासन के आदेशों व नियमों को ठेंगा दिखाते हुए ओवरलोडेड वाहन शहर की सड़कों पर दिनदहाड़े धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं।
पिछले करीब एक सप्ताह से ये वाहन सरेआम चल रहे हैं जबकि पुलिस प्रशासन ने सुबह आठ बजे से लेकर रात 10 बजे तक ओवरलोडेड वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इन वाहनों से शहर में हर समय जाम के हालात बने रहने लगे हैं। सबसे अधिक वाहन पिपली से कुरुक्षेत्र रोड पर ही दिखाई देते हैं जबकि ऐसे वाहनों को रोकने के लिए इस रोड पर पिपली व सेक्टर-2 चौक और देवीलाल चौक पर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई है। हालांकि इस प्रतिबंध को लेकर इन दोनों नाकों के साथ-साथ यहां पर सूचना व चेतावनी पट्ट भी लगाए गए हैं। लेकिन इनका ऐसे वाहन चालकों पर कोई असर नहीं दिख रहा। पुलिस कर्मियों की मानें तो ये वाहन चालक अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पुलिस की व्यवस्था का फायदा उठा रहे हैं।
मोहन नगर व आंबेडकर चौक पर स्थायी पुलिस पोस्ट
यातायात पुलिस ने मोहन नगर व बीआर आंबेडकर चौक पर स्थायी तौर पर पोस्ट बनाई है। वहीं पुराने बस अड्डे के पास भी पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। लेकिन कई दिनों से यहां पुलिस नदारद सी दिखाई देती है और यहीं से ये वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी दे चुके हैं कड़े निर्देश
एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने भी ऐसे वाहनों व जाम से लोगों को निजात दिलाने को लेकर एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने भी डीएसपी ट्रैफिक को करीब 20 दिन पहले पत्रकारवार्ता में ही कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि जाम लगाने वाले वाहनों को बख्शा न जाए, लेकिन पिछले करीब एक माह से शहर में ऐसे किसी वाहन पर कार्रवाई नहीं की जा सकी।
एक माह में नहीं हुए चालान
शहर के वर्जित क्षेत्र में रोजाना भारी वाहन खुलेआम दौड़ रहे है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यातायात पुलिस द्वारा पिछले एक माह में वर्जित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले किसी भी वाहन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आरटीए विभाग करेगा ओवरलोड वाहन पर कार्रवाई : यातायात प्रभारी
यातायात प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि शहर में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने का जिम्मा आरटीए विभाग के पास है। यातायात पुलिस सिर्फ उन वाहनों पर कार्रवाई कर सकती है जो भारी वाहन निर्धारित समय के दौरान शहर के वर्जित क्षेत्र में प्रवेश करता है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार आरटीए अधिकारी के पास है। उधर आरटीए का कार्यभार संभाल रहे एडीसी अनीश यादव से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।