फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जिप चेयरमैन ने किया सीएचसी मथाना का औचक निरीक्षण, जांची व्यवस्था

जिप चेयरमैन ने किया सीएचसी मथाना का औचक निरीक्षण, जांची व्यवस्था

Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिप चेयरमैन ने किया सीएचसी मथाना का औचक निरीक्षण, जांची व्यवस्था
इंपैक्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद चेयरमैन शुक्रवार को औचक निरीक्षण के तहत गांव मथाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। इस दौरान कष्ट निवारण समिति के सदस्य नरेंद्र शर्मा और निगरानी समिति के सदस्य रवि भी उनके साथ रहे। चेयरमैन ने यहां व्यवस्था का जायजा लेते हुए ओपीडी एवं स्टाफ की हाजिरी का ब्यौरा लिया। उन्होंने खाली पड़ी जगह में लंबे समय से अनदेखी के चलते भारी मात्रा में उगी घास को देखा तो अधिकारियों से कारण जाना। संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर जिप चेयरमैन ने अस्पताल प्रबंधन को दो दिन तक घास पर स्प्रे कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मथाना सीएचसी की बिल्डिंग के साथ ही खाली जगह में काफी समय से घास उगी है। इसके चलते मंगलवार देर रात को सांप निकलने से अस्पताल में दहशत की स्थिति बन गई थी। अमर उजाला ने उक्त समस्या को लेकर 12 जुलाई को माई सिटी के दूसरे पेज पर - रात दो बजे मथाना सीएचसी में घुसा सांप... शीर्षक के तहत समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद चेयरमैन हरकत में आए और शुक्रवार को सीएचसी का दौरा करके घास की सफाई कराने संबंधी निर्देश दिए। वहीं चेयरमैन ने वार्डों में सफाई देख अस्पताल प्रबंधन एवं स्टाफ सदस्यों की सराहना भी की। साथ ही मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डिलीवरी रूम, औषधि भंडार तथा इंजेक्शन रूम को भी जांचा। ओपीडी रजिस्टर की जांच के दौरान संख्या 250 के आसपास मिली। चेयरमैन ने इलाज के लिए आए आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई न आने को लेकर चिकित्सकों को निर्देश दिए। उन्होंने सब हेल्थ सेंटर (डिस्पेंसरी) की मरम्मत के लिए जिला परिषद की तरफ से 49 लाख रुपये जल्द ही देने को भी कहा। गुरदयाल सुनेहड़ी ने बताया कि अधिकारियों से हुई बातचीत के अनुसार घास वाले क्षेत्र की सफाई करने के बाद इस क्षेत्र का मिट्टी से भराव भी किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed