फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जो भाषण जवाहल लाल नेहरू देते थे वहीं भाषण राहुल गांधी दे रहे : सैनी

जो भाषण जवाहल लाल नेहरू देते थे वहीं भाषण राहुल गांधी दे रहे : सैनी

Fri, 13 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जो भाषण जवाहल लाल नेहरू देते थे वहीं भाषण राहुल गांधी दे रहे : सैनी
भाजपा के उपवास में नारेबाजी करते पहुंचे लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय परिसर में वीरवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा, जिसमें सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा, डॉ. पवन सैनी, जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जयभगवान शर्मा के अलावा अन्य सभी वरिष्ठ भाजपा नेेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। करीब घंटे भर तक उपवास व धरने पर रहे कार्यकर्ताओं के बीच लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सैकड़ोें कार्यकर्ता भी अपने झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। इस दौरान भाजपा से ज्यादा सक्रियता राजकुमार सैनी के लोकतंत्र सुरक्षा मंच की दिखाई दी।
सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर 100 प्रतिशत आरक्षण की वकालत की। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी दिहाड़ी-मजदूरी भी पूरी तरह से नसीब नहीं होती। कांग्रेस 55 साल से गरीबी हटाओ का नारा लगा रही है। कांग्रेस में जो भाषण जवाहर लाल नेहरू के वक्त में दिए जाते थे, वही आज राहुल गांधी दे रहे हैं। कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया और वह भाजपा के 3 साल के राज को पूछ रहे हैं कि किसानों, गरीबों के लिए क्या नीति है। अब जनता कांग्रेस से 55 सालों का जवाब मांगेगी।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि हमारा मकसद किसी पार्टी की बुराई करना या किसी पार्टी के गीत गाना नहीं बल्कि हमारा विषय भेदभाव व दादागिरी को खत्म करना है। सैनी ने इनेलो पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के अलावा एक और नौटंकी वाली पार्टी है जो कस्सी पर पॉलीथिन चढ़ाकर नहर खोदने जाते हैं। हिंदुस्तान को नेताओं ने खा लिया है। जो भी नेता विधायक सांसद बनते हैं उनकी सोच बन जाती है कि यह दिन जाने नहीं चाहिए और कोई दिन आने नहीं चाहिए। सांसद ने कहा कि जब तक हम जनता के प्रदेश के सही वफादार नहीं रहेंगे और टिकटों के दबाव में और किसी जाति के वोट काटने के चक्कर में रहेंगे तो लोकतंत्र इसी तरह से कठपुतली बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राज्यसभा पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि लोग राज्यसभा के चोर दरवाजे से वहां पहुंचकर जनता के ऊपर कमांड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज व कांग्रेस के काल में जो मंत्री बैठे हैं ऐसे लोग हैं जो किसी गांव के वार्ड में पंच भी नहीं बन सकते। जब तक राज्य सभा रहेगी तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता। सांसद ने कहा कि इस उपवास के माध्यम से कांग्रेस के आचरण का विरोध करते हैं। सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को भूखा बना दिया है, इसलिए हम भूखे रहकर कांग्रेस की नीतियों का विरोध करने आए हैं। कांग्रेस ने इस देश के सदन का करोड़ों रुपये लुटा दिया है।

उपवास में भाजपा की कम लोकतंत्र सुरक्षा मंच की ज्यादा भागीदारी पर जब संसद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा के लोग भी शामिल हैं। इस मौके पर एनडी गुप्ता, पुरुषोत्तम शर्मा, मनोज सैनी, रामकुमार रंबा, रोशन लाल धीमान, रामरत्न कटारिया, नायब सिंह, लवली सैनी, जीले सिंह पाल, भल्ले राम, श्रवण, मान सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed