फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   देर रात तक दंडी स्वामी को मनाने के लिए जुटा रहा संत समाज व परिजन

देर रात तक दंडी स्वामी को मनाने के लिए जुटा रहा संत समाज व परिजन

Fri, 13 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
देर रात तक दंडी स्वामी को मनाने  के लिए जुटा रहा संत समाज व परिजन
देर रात तक दंडी स्वामी को मनाने में जुटा रहा संत समाज व परिजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गंगाजी में जल समाधि लेने की जिद पर अड़े कृष्णाश्रम दंडी स्वामी को मनाए जाने के वीरवार देर रात तक भी प्रयास किए जाते रहे। इसके लिए संत समाज के साथ उनके परिजन भी शुक्रताल पहुंचे, लेकिन दंडी स्वामी अपनी जिद पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि परिजनों की ओर से उन्हें मनाने के लिए उनके पुत्र व पुत्रवधू पहुंचे तो वहीं बुधवार को स्वामी गोपालदास भी उन्हें मनाने पहुंचे थे। उनके साथ ही दंडा स्वामी के गुरु स्वामी सतदेव आश्रम ने भी अनशन व जलसमाधि की जिद छोड़ने को कहा था। इसके बावजूद भी वे जल समाधि पर अड़े रहे। यहीं नहीं वीरवार को उत्तरप्रदेश के संत समाज के कई लोगों के अलावा वहां की सरकार की ओर से भी उन्हें मनाने के प्रयास किए गए। यह प्रयास देर रात तक जारी रहा। इस दौरान वहां पुलिस जवान भी तैनात रहे तो संत समाज भी इस मामले को लेकर चिंतित दिखा। यह भी बताया जा रहा है कि दंडी स्वामी ने बुधवार देर रात को ही अपने गुरु का कमंडल भी सौंप दिया। बता दें कि 31 मार्च को दंडी स्वामी कुरुक्षेत्र में गुलजारी लाल नंदा स्मारक के समक्ष देश में रामराज व गौ सुरक्षा की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए थे। यहां मांग पूरी न होने पर उन्होंने पहले कुरुक्षेत्र में ही जल समाधि लेने की घोषणा की। इसके बाद उन्हें यहां से ले जाए जाने पर भी उन्होंने अनशन नहीं तोड़ा और बाद में उन्होंने जलसमाधि लेने का ऐलान कर दिया। इसके लिए वे बुधवार को शुक्रताल आश्रम पहुंचे और अपने गुरु से आशीर्वाद लिया, लेकिन उनके गुरु ने भी इस जिद को छोड़ देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed