{"_id":"5a0ddac34f1c1bf2538bd53a","slug":"181510857411-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी का गतका मुकाबला कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी का गतका मुकाबला कल
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीपीसी का गतका मुकाबला कल
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा धर्म प्रचार लहर के तहत गतका मुकाबला 18 नवंबर को पानीपत में कराया जाएगा। धर्म प्रचार कमेटी के मेंबर तजिंदरपाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा भाई लालो सिंह सभा पानीपत में होने वाले इस मुकाबले में अंबाला, करनाल, जगाधरी, फरीदाबाद, पिंजौर, सिरसा और पानीपत की टीमें शामिल होंगी। इससे पहले भी प्रदेश स्तरीय गतका मुकाबले करवाए गए हैं। इनमें हरियाणा के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई है। इसी शृंखला में अब पानीपत शहर में मुकाबला करवाया जाएगा। इसमें एसजीपीसी के वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार रघुजीत सिंह विर्क और मेंबर भूपिंदर सिंह असंध विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करेंगे।