फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   -प्रो. बडूंगर ने किया गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब निवास का शिलान्यास

-प्रो. बडूंगर ने किया गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब निवास का शिलान्यास

Thu, 07 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
-प्रो. बडूंगर ने किया गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब निवास का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
एसजीपीसी प्रधान जत्थेदार प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब निवास (सराएं) का शिलान्यास किया। बाबा सुखा सिंह कार सेवा वाले, एसजीपीसी वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर, एसजीपीसी मैंबर जत्थेदार भूपेंदर सिंह असंध, जत्थेदार बलदेव सिंह खालसा, पंजाब इंडस्ट्री डेवलपमेंट कापोरेशन लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह मंगी, शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबी करतार कौर, प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविंदर कौर अजराना, तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो, मनजीत सिंह व भगवंत सिंह ने कस्सी चला कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी अमरीक सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसजीपीसी प्रधान जत्थेदार प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने बताया कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में संगत की मांग को प्रमुख रखते हुए 3 मंजिला सराएं (धर्मशाला) बनाई जाएगी। प्रत्येक फलोर पर 12 कमरे होंगे। उन्होंने बताया कि इस सराएं पर एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम में एसजीपीसी के पूर्व मैंबर गुरदीप सिंह, भगवंत सिंह, शिअद नेता जसवंत सिंह दुनियामाजरा, जरनैल सिंह बोढी, कर्मबीर सिंह कंग, मैनेजर जसबीर सिंह, लेखाकार अमरिंदर सिंह, सुखपाल सिंह बुट्टर, परमजीत सिंह दुनियामाजरा, बेअंत सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed