फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के सैमिनार में विभिन्न देशों के दूतावासों का होगा सैशन:सुधा

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के सैमिनार में विभिन्न देशों के दूतावासों का होगा सैशन:सुधा

Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के सैमिनार में विभिन्न देशों के दूतावासों का होगा सैशन:सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2017 में पहली बार लगभग सभी देशों के दूतावासों को निमंत्रण भेजा जाएगा। इन दूतावासों के लिए महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में एक अलग सेशन रखा जाएगा। इस सेशन में पवित्र ग्रंथ गीता पर चर्चा की जाएगी। यह सत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आलाधिकारियों और राज्य सरकार से लगातार विचार-विमर्श और मंथन चल रहा है। यह जानकारी थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के तमाम कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मोहर लगने के बाद अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। राज्य सरकार से चर्चा की जा रही हैं कि इस महोत्सव में अलग-अलग देशों के राजदूतों को आमंत्रित करने के साथ-साथ देश के सभी सांसदों को भी निमंत्रण पत्र भेजा जाए। जब राजदूत और सांसद इस महोत्सव को अपनी आंखों से देखेंगे तो निश्चित ही अपने-अपने देश और लोकसभा क्षेत्र में इसकी महक को पहुंचाने का काम करेंगे। सरकार की तरफ से देश के सभी आईएएस अधिकारियों को भी बुलाए जाने की संभावना हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महोत्सव के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस महोत्सव के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों में से 18 श्लोकों को लेकर एक वीडियो और ऑडियो भी तैयार की जाएगी। इसकी जिम्मेवारी हरियाणा के किसी प्रसिद्ध लोक कलाकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

------------------------
धार्मिक संस्थाओं को भी किया जाएगा आमंत्रित
विधायक ने कहा कि महोत्सव में देश की बड़ी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को भी शिल्प मेले और महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जब देश की बड़ी संस्थाए महोत्सव में पहुंचेंगी तो निश्चित ही गीता जयंती का स्वरूप और अधिक निखरेगा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थीम पार्क में आयोजित होने वाले हजारों बच्चों के गीता श्लोकोच्चारण कार्यक्रम के लिए शौचालयों की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसका सुझाव आलाधिकारियों को भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed