{"_id":"5978e5134f1c1b20238b48b2","slug":"181501095187-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद में चोरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद में चोरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। चोरों ने शाहाबाद के वार्ड नंबर 12 में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में से करीब 5 लाख के सोने जेवरात, चांदी व कुछ नकदी भी चोरी की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में प्रदीप सैनी ने बताया कि उसका बड़ा भाई कुलदीप आर्मी में है और बैगलूरु में ड्यूटी पर है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई की पत्नी ईशा कुछ दिनों से अपने पति कुलदीप के पास गई हुई थी और कमरे में रखी अलमारी में सोने व चांदी के जेवरात व अन्य सामान रख गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि एक दिन पहले रात को चोरों ने बाहर के रास्ते से उस कमरे की ग्रिल तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें से सोने व चांदी के जेवरात व कुछ नकदी चोरी कर ली है। घर के मालिकों ने सोने के जेवरात की कीमत करीब 5 लाख रूपए बताई है। चोरों ने कमरे में रखा सारा सामान ऊथल-पुथल कर दिया तथा अन्य कीमती सामान भी साथ ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का दौरा किया और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस की गश्त के बाद चोरी
वार्ड नंबर 12 के पार्षद राकेश गर्ग व अन्य लोगों ने इस वारदात की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि रात के समय पुलिस गश्त भी करती है और उसके बावजूद भी चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं। पार्षद राकेश गर्ग ने कहा कि पुलिस गश्त के नाम पर औपचारिकता कर रही है इसलिए चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सख्ती से काम लिया जाए।