{"_id":"5976401b4f1c1b262c8b4649","slug":"181500921883-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों में खाली पड़ी सीटों के लिए आज होगी फिजीकल कांउसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों में खाली पड़ी सीटों के लिए आज होगी फिजीकल कांउसिलिंग
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों में खाली पड़ी सीटों के लिए आज होगी फिजीकल कांउसिलिंग
- प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी विभागों में उपस्थिति
- अपराह्न 1 बजे दाखिले के लिए विभागों में लगेगी लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों में खाली पड़ी सीटों के लिए आज फिजीकल कांउसिलिंग होगी। जिन विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दी है वे इस कांउसिलिंग में भाग ले सकते हैं। प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विभागों में उपस्थिति होगी व उसके बाद दाखिले के लिए लिस्ट जारी की जाएगी। इस कांउसिलिंग में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय ने ऐसे विद्यार्थियों को भी मौका दिया था जो ऑनलाईन कांउसिलिंग के लिए अपना पंजीकरण नहीं करवा सके थे। 24 जुलाई तक जिन लोगों ने अपना कांउसिलिंग के लिए ऑन लाईन पंजीकरण करवा लिया है वे इस कांउसिलिंग में भाग ले सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार विश्वविद्यालय के एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र व एमए हिन्दी, एमकाम, एलएलएम, एमपीएड, एमपीइएस, एमबीए दो वर्षीय, एमए इतिहास, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोकप्रशासन, एमए भूगोल व एमएससी भूगोल, एमए जेएमसी, एमए मास कम्यूनिकेशन व एमएससी मास कम्यूनिकेशन, एमए सोशोलॉजी व एमए समाज कार्य, एमए साईकोलॉजी, एमए अप्लाईड साईकोलॉजी व एमएससी साईकोलाजी सहित विभिन्न विषयों के लिए ओपन सीटों के लिए फिजीकल कांउसिलिंग 25 जुलाई को प्रात: 9 बजे से 12 बजे के बीच होगी। 25 जुलाई को फिजीकल कांउसिलिंग के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी व 28 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।
-------------------------------
-------------------------
डॉ. चन्द्रपॉल सिंह बने डीन फैकल्टी ऑफ साईंस
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार सोशल वर्क के प्रोफेसर डॉ चन्द्र पॉल सिंह को डीन फैकल्टी आफ सोशल साईस नियुक्त किया है। इसके साथ ही वे एकेडमिक कौंसिल व कोर्ट के सदस्य भी होंगे। वे 10 अगस्त से डीन का कार्यभार संभालेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने दी।