फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोंलकी ने शहीद स्मारक के लिए भेंट की एक ईंट व दो थैले सीमेंट

राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोंलकी ने शहीद स्मारक के लिए भेंट की एक ईंट व दो थैले सीमेंट

Sun, 11 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोंलकी ने शहीद स्मारक के लिए भेंट की एक ईंट व दो थैले सीमेंट
कुरुक्षेत्र। शहीदों के स्मारक केेेे लिए राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने राजभवन में एक ईंट शहीद के नाम अभियान में एक-एक ईंट और दो थैले सीमेंट प्रदान किए। एक ईंट जिले के पिहोवा निवासी शहीद सुशील कुमार के स्मारक के लिए और दूसरी ईंट जिला करनाल के गांव खेड़ी मानसिंह निवासी शहीद राममेहर की स्मृति में बनाए जा रहे अखाड़े के लिए भेंट की है। इतना ही नहीं जिला में शहीदों के स्मारक बनाने के लिए भी एक ईंट शहीद के नाम अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि राज्यपाल ने अपनी तरफ से यह भेंट एक ईंट कार्यक्रम के संयोजक संजीव राणा को प्रदान की। राज्यपाल ने इस अभियान की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिहोवा में कुछ दिन पहले शहीदी स्मारक बनाने के लिए लोगों से अपील की थी। अब जिले में सभी शहीदों के लिए एक ईंट शहीद के नाम से अभियान को तेजी के साथ चलाया जाएगा। संयोजक संजीव राणा ने कहा कि एक ईंट शहीद के नाम से यह अभियान शुरू होने के बाद से लगातार लोग अपना सहयोग दे रहे हैं। संजीव राणा ने बताया कि लोगों से मिलने वाली इस सामग्री का प्रयोग ऐसे काम में होगा जिससे शहीदों के प्रति सम्मान तो जगेगा ही साथ ही इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा भी मिलेगी। सबसे पहले करनाल के गांव खेड़ी मानसिंह के शहीद राममेहर के नाम पर आधुनिक अखाड़ा बनाया जाएगा। जवान राममेहर की इच्छा थी कि वह अपनी नौकरी के बाद नई पीढ़ी के लिए एक आधुनिक अखाड़ा बनाए। वह सुकमा में नक्सलियों से लड़ते हुए वह शहीद हो गए और उनका सपना अधर में रह गया। उसी सपने को लोगों की मदद से पूरा करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि शहीद बिक्रमजीत सिंह का परिवार चंडीगढ़ से मिलने वाली सामग्री को करनाल पहुंचाएगा। इसी प्रकार पंचकूला से एकत्र हुई सामग्री शहीद मेजर संदीप शांकला का परिवार करनाल पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद कुरुक्षेत्र में शहीद सुशील के नाम पर पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed