{"_id":"5c6da8c0bdec2273903328d5","slug":"171550690496-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर लाखों हड़पे, दंपति के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर लाखों हड़पे, दंपति के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर कैथल की दंपती ने लाखों हड़पे
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद(कुरुक्षेत्र)। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनकी पहचान प्रदीप कुमार व उनकी पत्नी राघव निवासी गांव बाता बड़ियाल कैथल के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गुरविंद्र सिंह निवासी मंधेड़ी ने कहा है कि प्रदीप कुमार बैंक लोन दिलवाने का काम करता था और डीएचएल द्वारा लोन दिलवाता था।
शिकायतकर्ता ने प्रदीप से लोन लेने की प्रक्रिया शुरू की, जिस पर गुरविंद्र ने डीड इंतकाल और अपनी पत्नी जसविंद्र कौर के बैंक चेक लोन दिलवाने के नाम पर ले गया। इसी बीच प्रदीप व उसकी पत्नी कहने लगी कि उनके रिश्तेदार विदेश में रहते हैं और वह चाहें तो अपने किसी रिश्तेदार को विदेश भेज सकते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस बार उनके रिश्तेदार कुलदीप सिंह निवासी लंडी को बाहर भेजने के लिए 15 लाख रुपये में बात तय हुई। प्रदीप ने 17 फरवरी 2018 को गुरविंद्र के बैंक खाते से 11500 की राशि चेक द्वारा फाईल खर्च के नाम पर निकलवा ली। इसके अलावा प्रदीप की पत्नी ने 2,88,000 की राशि उनके नलवी में नकद ली। इसके बाद रिश्तेदार कुलदीप सिंह ने 4 लाख की राशि गुरविंद्र सिंह के खाते में जमा करवाई। बाद में यह 4 लाख की राशि प्रदीप कुमार ने शिकायतकर्ता के खाते से पंजाब नेशनल बैंक नलवी से 22 फरवरी 2018 को चेक द्वारा निकलवा ली। शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके अलावा प्रदीप व उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी की बैंक पासबुक, चेकबुक व अन्य दस्तावेज धोखे से अपने पास रखे हुए हैं। शिकायतर्ता ने कहा कि जब काफी समय बाद फोन किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा और फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।