{"_id":"5b48f9744f1c1b4f748b47b5","slug":"171531509108-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों के लिए शनिवार को जारी होगी दूसरी कटलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों के लिए शनिवार को जारी होगी दूसरी कटलिस्ट
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों व 25 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरी कट लिस्ट शनिवार को जारी होगी। इस कट लिस्ट के जारी होते ही प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों में खाली सीटों पर विद्यार्थी ले सकेंगे। आईटी सेल के इंचार्ज प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि दूसरी कटलिस्ट सभी विभागों को निर्धारित लॉग इन आईडी पर व विद्यार्थियों को भी अलॉटमेंट लेटर उनकी आईडी पर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली कांउसिलिंग में अपने च्वॉइस के विश्वविद्यालय व कोर्स में जाने के लिए फ्लोट का ऑप्शन भरने वाले विद्यार्थियों को गंभीरता से भाग लेने की जरूरत है। अगर विद्यार्थी निर्धारित विभाग में रिपोर्ट नहीं करेगा तो उसकी नई व पुरानी दोनों सीटें कैंसिल मानी जाएगी।
उन्होंने बताया कि दूसरी काउंसिलिंग का चरण शनिवार से शुरू होगा। 14 से 17 जुलाई के बीच में विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को रिपोर्ट करना होगा और इसी दौरान उनके दस्तावेजों की जांच कर उन्हें दाखिला मिलेगा। 17 जुलाई को ही दूसरी काउंसलिंग में खाली पड़ी सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड होगा। 19 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध होगी। 19 से 20 जुलाई के बीच विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की जांच करवानी होगी व उसके बाद उन्हें दाखिला मिलेगा। 21 जुलाई से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
25 जुलाई को होगी फिजीकल काउंसलिंग
तीसरी लिस्ट के बाद अगर सीटें बचती हैं तो सभी विभागों में 25 जुलाई को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक फिजीकल काउंसिलिंग होगी। 25 जुलाई को ही लिस्ट लगेगी व 26 जुलाई तक विद्यार्थी फीस भर सकेंगे। इसके बाद भी अगर सीट खाली रहती है तो 27 जुलाई को फिर से सुबह 9 से 12 फिर से काउंसिलिंग होगी। दोपहर एक बजे लिस्ट लगेगी व 30 जुलाई तक फीस जमा करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन
इन विषयों के लिए जारी की गई पहली कट लिस्ट
एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र, एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एसएफएस व जनरल, एमबीए ऑनर्स, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स दो वर्षीय, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमएससी जनसंचार, एमए जनसंचार, एलएलएम, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए भूगोल, एमएससी भूगोल, एमपीएड, एमपीईएस, एमए मनोविज्ञान, एमएससी मनोविज्ञान, एमए अप्लाइड मनोविज्ञान, एमए सोशियोलॉजी व मास्टर ऑफ सोशल वर्क आदि पाठ्यक्रमों के लिए पहली कटलिस्ट जारी कर दी गई है।