{"_id":"59b4331e4f1c1bfb7f8b5772","slug":"171504981790-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोरा सइयां मो से बोले नाही’ गीत से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोरा सइयां मो से बोले नाही’ गीत से बांधा समां
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-1 से 3
‘मोरा सइयां मो से बोले नाही’ गीत से बांधा समां
- एनआईटी कुरुक्षेत्र में टेलेंट शो’17 का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नए प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्षीय छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किए जाने वाले टेलेंट शो का आगाज शुक्रवार देर सायं संस्थान के जुबली हॉल में किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि व संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉ .सतीश कुमार ने शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को इस प्रकार के सांस्कृतिक उत्सव में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सलाह दी की अपने प्रगतिशील विचारो से प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के साथ-साथ समाज के विकास के बारे में सोचना चाहिए , जिससे हमारे संस्थान, समाज एवं देश की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके। सभी क्लब के अध्यक्ष प्रो. ज्योति ओहरी ने कहा कि टेलेंट शो संस्थान के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए नेतृत्व विकास का सशक्त माध्यम है। संस्थान में आए नए चेहरें जो अपनी आंखों में हजारों सपने लिए हुए है उन सपनों को साकार करन े के लिए यह एक शुरुआत है। इसके पश्चात उन्होंने संस्थान के सभी क्लबों का परिचय कराते हुप् बताया कि टेलेंट शो’17 के दौरान तीन दिनों तक मि.एंड मिस फ्रेशर, ट्रेजर हंट , कवि सम्मलेन, गली क्रिकेट, ओब्स्कुरा, लाइमलाइट, रोडीज, इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई जाती है । कार्यक्रम में सिद्धार्थ, हिमांशु, आदित्य, ईशान, के समूह गायन ‘मोरा सइयां मो से बोले नाही’ गीत ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। वही दूसरी तरफ बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र रिषभ ने बांसुरी वादन मे ‘गतेम ऑफ थ्रोंस’ की धुन से उपस्थित दर्शकों के ह्रदय को रोमांच की भावना से परिपूर्ण कर दिया। संस्थान के तृतीय वर्ष के छात्र संजीव, मनन, दीक्षा और मनकिरण ने स्पीड आर्ट मे अपने सजीव चित्रकला की प्रस्तुति से आश्चर्यचकित किया। इसके पश्चात् एनबीसी ग्रुप ने अपनी भांगडा प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। समारोह में मुख्य सलाहकार (निदेशक) प्रो.वीके अरोड़ा, डीन (छात्र कल्याण) प्रो. सतहंस, सभी छात्र क्लबों की अध्यक्षा प्रो.ज्योति ओहरी तथा अन्य शिक्षक मौजूद रहे।