{"_id":"59a85f044f1c1b02278b49c5","slug":"171504206596-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटा तक जमकर बरसे इंद्र देव, शहर हुआ जलमग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटा तक जमकर बरसे इंद्र देव, शहर हुआ जलमग्र
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। दिन भर गर्मी रहने के बाद देर सायं करीब छह बजे डेढ़ घंटा तक इंद्र देव जमकर बरसे। तेज बारिश से शहर जलमग्र हो गया तो वहीं लोगों को राहत के साथ-साथ परेशानी भी झेलनी पड़ी। वहीं किसानों को अब बारिश से धान की फसल खराब होने की चिंता भी सताने लगी है। वीरवार सुबह से ही कभी बादल तो कभी धूप के चलते उमस बनी रही, जिससे लोगों को उस समय राहत मिली जब देर सांय अचानक ही काली घटाएं छाई और झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के बाद रात्रि करीब नौ बजे तक भी बूंदाबांदी जारी रही। उधर किसानों का कहना है कि अब मोटे धान की फसल बालियां लेने लगी है और तेज बारिश में धान की फसल गिरकर व बालियां खराब होने का खतरा है। ऐसे ही और भी बारिश हुई तो फसलें अवश्य ही खराब होंगी। उधर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि अभी तो फसल खराब होने की संभावना नहीं, लेकिन और भी तेज बारिश हुई तो कुछ नुकसान अवश्य हो सकता है।