फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मंदसौर में किसानों पर गोलियां चलवाना बेहद शर्मनाक: शर्मा

मंदसौर में किसानों पर गोलियां चलवाना बेहद शर्मनाक: शर्मा

Sun, 11 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंदसौर में किसानों पर गोलियां चलवाना बेहद शर्मनाक: शर्मा
कुरुक्षेत्र। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में अपनी मांगों को लेकर किसान शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे लेकिन सरकार के कहने पर 5 किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। यह कहना है राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी की लोकसभा प्रभारी व पार्टी की हरियाणा मीडिया प्रधान दीपा शर्मा का। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चंडीगढ़ और दिल्ली में आराम कर रहे हैं। जबकि किसान सड़कों पर गोलियां खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को शहीद हुए किसानों के परिवारों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा गोली चलाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा पार्टी उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर शर्मा के नेतृत्व में खड़ी है। इस दौरान श्वेता चीका, प्रवीण, पायल कौर, नवीन, प्रेम, राजेश शर्मा, सतीश मलिक, चंद्रपाल कुंडू, बलजीत, सुनीता, लाजपत सिंगला, हिमांशु, सोहन कौशिक, नवीन त्रिखा, यशपाल शर्मा, डी.डी कौशिक, आशीष शर्मा, कर्ण मल्होत्रा, कुश शर्मा, मानव शर्मा, अरविंद भिंडर, बालकिशन शर्मा, विक्रांत राणा, रेनू, मीना, सुनीता, रवि, पुनीत कलायत, राकेश शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed