फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   17 year old Himanshi Singh won gold in cycling track

नेशनल जूनियर महिला साइकिलिंग ट्रैक में 17 वर्षीय हिमांशी सिंह ने जीता गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
17 year old Himanshi Singh won gold in cycling track
नेशनल जूनियर महिला साइकिलिंग ट्रैक में सेक्टर-4 वासी हिमांशी सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। हिमांशी ने यह मेडल 4 किमी साइकिलिंग अंडर 18 में जीता है। इसके साथ हिमांशी ने तीन और मेडल अपने नाम किए हैं, जिनमें 24 दिसंबर को आयोजित सीनियर टीम स्प्रिंट में सिल्वर, 25 दिसंबर को आयोजित जूनियर टीम स्प्रिंट में सिल्वर तथा 26 दिसंबर को आयोजित मास आर्ट में सिल्वर मेडल जीता है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता जयपुर में 24 से 28 दिसंबर तक आयोजित कराई गई। हिमांशी सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह नौ से 12 बजे व शाम चार से छह बजे तक इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में तैयारी की और रोजाना सात घंटे साइकिलिंग को दिए। वह ओपन से बारहवीं की पढ़ाई कर रही हैं। अब हिमांशी ने दिल्ली में फरवरी 2022 को आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed