फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   17 new corona infected found

कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 710062 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है कोविड निगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
17 new corona infected found
सोमवार को जिले में एक साथ 17 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमें से 39 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है वहीं तीन अस्पताल में दाखिल हैं। जिले में अभी तक लिए गए 737296 सैंपलों में से 710062 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 396 कोविड के सैंपल लिए गए। जिसमें आरटी पीसीआर के 232 और रैपिड एंटीजन के 164 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.35 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.66 पर है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने सोमवार को 17 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 8 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 26956 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 26512 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा 398 की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज मंगलवार को 61 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी, वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को को जिले में 53 जगह व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 52 जगहों पर डोज दी जाएगी। उधर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। सोमवार को चार स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed