फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एचसीएस बनने के लिए किस्मत आजमाएंगे

एचसीएस बनने के लिए किस्मत आजमाएंगे

Thu, 28 Mar 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
एचसीएस बनने के लिए किस्मत आजमाएंगे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से 31 मार्च को हरियाणा सर्विस कमीशन (एचसीएस) की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10 से 12 और सायं 3 से 5 बजे तक के 2 सत्रों में होगी। इसके लिए कुरुक्षेत्र में कुल 19 शिक्षण संस्थानों में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इनमें 8873 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र में एचसीएस की परीक्षा के लिए नगराधीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं 12 परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम थानेसर, 10 केंद्रों के लिए एसडीएम पिहोवा और 9 केंद्रों के लिए जिला राजस्व अधिकारी को फ्लाइंग स्क्वाड की जिम्मेवारी सौंपी है। वहीं 9 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और 2 अधिकारियों को रिजर्व के रूप में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में 8.30 बजे और सायं के सत्र में 1.30 बजे सभी परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे तथा 10 मिनट पहले परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के आदेश पर 31 मार्च को 2 सत्रों में एचसीएस की परीक्षा होगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाना है। बताया गया कि कुरुक्षेत्र के लिए एचसीएस अधिकारी सतबीर कुंडू और अमरदीप की ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एजेंसियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे, जैमर और फ्रिकसिंग टीम नियुक्त की जाएगी। परीक्षा केंद्र के अंदर एडमिट कार्ड और पहचान पत्र ले जाने की इजाजत होगी। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के आदेशानुसार जिलों में आईपीएस और सीनियर एचपीएस अधिकारी को भी नियुक्त किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 के आदेश जारी रहेंगे। केंद्र पर महिला पुलिस सहित 10 पुलिस कर्मियों की नियुक्ति होगी। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष पुलिस बल निुयक्त किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट आपसी तालमेल के साथ परीक्षा को सुचारू रूप से पूर्ण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
डीसी के अनुसार एचसीएस की में परीक्षार्थी केंद्रों के अंदर किसी भी तरह के जेवरात जैसे गले का हार, चूडियां, नेकलेस, हेयर पिन, चेन, मंगल सूत्र, अंगूठी, कानों की बालियां, पाजेब तथा ब्रेसलेट इत्यादि नहीं ले सकेंगे। इन वस्तुओं पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। किसी भी धर्म से संबंधित धार्मिक चिन्ह इत्यादि, बैग, हैंड बैग, पाउच, किसी भी प्रकार की घड़ी, पर्स, बेल्ट, पानी की बोतल और किसी भी तरह के खाने के सामान को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षार्थी किताब, नोटबुक, लूज शीट, मोबाइल, ब्लूटूथ, केलकुलेटर, टेबलेट और किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed