{"_id":"5c704d8cbdec22270200e568","slug":"161550863756-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर 23-24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर 23-24 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से पात्र मतदाताओं का नाम सूचियों में शामिल करने के लिए 23 और 24 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। चुनाव तहसीलदार संदीप ने बताया कि सभी लोगों को इन शिविरों का फायदा उठाना चाहिए। अभी तक पात्र अपंजीकृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने के लिए 23 और 24 फरवरी को मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
सभी मतदान केंद्रों के अधिकारी अपने मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं से फार्म नंबर-6 प्राप्त करेंगे। सभी मतदान केंद्र स्तर के अधिकारी 31 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति अपने पास रखेंगे तथा मतदान केंद्र पर आने वाले सभी व्यक्तियों को मतदाता सूचियों का अवलोकन कराएंगे। सभी सुपरवाइजर दोनों दिन उन को अलॉट किए गए एरिया में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करेंगे। सुपरवाइजर एवं मतदान केंद्र स्तर के अधिकारी 23, 24 को अपने मतदान केंद्र पर रहकर पात्र अपंजीकृत व्यक्तियों से फार्म नंबर-6 भरवाएंगे। दोनों दिनों में सभी प्राईवेट एवं सरकारी स्कूलों को खुला रखें।