फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   खैहरा फार्म पर पहुंची नैना चौटाला ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

खैहरा फार्म पर पहुंची नैना चौटाला ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

Tue, 19 Feb 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
खैहरा फार्म पर पहुंची नैना चौटाला ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

विज्ञापन
कार्यकर्ता पार्टी की नीतियां लोगों में पहुंचाएं : नैना चौटाला
- राजनीति में महिलाओं को आगे आने का किया आवाह्न
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कार्यकर्ता ही राजनीतिक पार्टी की रीढ़ हैं। आत्मविश्वास के साथ विपरीत परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत करने का जज्बा रखने वाले हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं। ये बातें जजपा नेता और डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने कहीं। वे रविवार देर सायं गांव लुखी स्थित खैहरा फार्म पर जजपा के युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंदर खैहरा के साथ कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची थी। उन्होंने जसविंदर के परिवारजनों से मिलकर खुशी जताते हुए कहा कि जसविंदर ने हमेशा उनके अपने परिवार के सदस्य की तरह कार्य किया है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। खासतौर पर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अब उन्हें भी राजनीति में पुरुषों के साथ लगातार आगे बढ़ना चाहिए। हरियाणा में महिलाओं की स्थिति सबसे खराब है। इस अवसर पर महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला बयाना, प्रदेश सचिव राजेंद्र लीतानी, जिलाध्यक्ष कुलदीप मुल्तानी, मायाराम चंद्रभानपुरा, प्रो. रणधीर सिंह, योगेश शर्मा, मंजू जाखड़, राजेश पायलट, धीरज नैन, जीत सिंह शेर, मांगेराम, हीरा सिंह, सूखा सिंह, रणजीत सिंह, बीरा सिंह, मेजर सिंह, अजमेर सिंह, गुरुदेव सिंह, मनिंदर सिंह, शमशेर सिंह, हरदीप सिंह, राहुल कंसल, बलजिंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरमेज सिंह, दिलबाग सिंह, कुलदीप जखवाला, संजीव राणा तथा नीरज भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed