फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लगातार दूसरी बार मनोज वशिष्ठ के सिर पर सजा कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन की चौधर का ताज 20-50-44

लगातार दूसरी बार मनोज वशिष्ठ के सिर पर सजा कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन की चौधर का ताज 20-50-44

Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
लगातार दूसरी बार मनोज वशिष्ठ के सिर पर सजा कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन की चौधर का ताज 20-50-44
मनोज वशिष्ठ के सिर लगातार दूसरी बार सजा बार एसो. प्रधान का ताज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन की चौधर का ताज लगातार दूसरी बार भी मनोज वशिष्ठ के सिर पर सजा है। चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद वशिष्ठ ने दावा किया कि कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन चुनाव में यह ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि पहली बार प्रधान पद पर सबसे बड़े अंतर 241 मतों से यह पहली विजय है। बार के चुनाव में धर्मेंद्र नरवान ने 328 वोट से और उपप्रधान पद पर जसविंद्र पाल सिंह ने 12 मतों से जीत हासिल की है। प्रधान पद के लिए मनोज वशिष्ठ को कुल 500 मत हासिल हुए तो उनके प्रतिद्वंद्वी सौरभ दत्त शर्मा को 259 व आरके चौधरी को 77 वोट मिले है। उपप्रधान पद के लिए जसविंद्र पाल सिंह को 305 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वैभव शर्मा को 293, संजीव धवन को 161 व जगजीत सिंह बराड़ को 76 मत हासिल हुए। सायं करीब साढ़े छह बजे चुनाव अधिकारी कंवर विक्रम सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी ओमपाल आर्य श्योकंद व कर्म सिंह राणा ने परिणाम घोषित किए तो विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी। परिणाम आते ही विजयी हुई उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर छा गई और झूम उठे तो एक दूसरे को बधाई दी। मनोज वशिष्ठ व अन्य ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। मंदिर व अन्य धार्मिक स्थानों पर जाकर माथा टेका संस्थानों पर जाकर पूजा अर्चना भी की तो वहीं अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य करने का भरोसा भी दिया। उधर चुनाव अधिकारियों ने बताया कि चुनाव बेहद शांतिपूर्ण व निष्पक्षता से संपन्न हुआ है, जिसमें सभी वकीलों का सहयोग रहा।
अधूरे चैंबर जल्द करवाए जाएंगे पूरे- वशिष्ठ
प्रधान पद पर जीत के बाद अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वकीलों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कराया जाएगा। अधूरे पड़े चैंबर जल्द पूरे कराए जाएंगे तो चार मंजिला पार्किंग व कॉमन हॉल भी जल्द पूरा कराया जाएगा। पिछले वर्ष भी उन्होंने वकीलों के लिए भरसक प्रयास किए थे और शायद यही कारण है कि इस बार फिर वकीलों ने उन पर भरोसा जताया है और वे उनके भरोसे को कमजोर नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

प्रधान पद के तीनों उम्मीदवारों को किया स्वीकार
बार चुनाव में नोटा का विकल्प भी मतदाताओं को दिया गया। इसमें प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे तीनों उम्मीदवारों को मतदताओं ने वोट दिए और एक भी वोट नोटा का नहीं रहा जबकि उपप्रधान के लिए 4, महासचिव के लिए 11 , सह सचिव के लिए 16 व कोषाध्यक्ष के लिए 11 वोट नोटा के पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद उम्मीदवार वोट मिले
प्रधान मनोज वशिष्ठ 500,
सौरभ दत्त शर्मा 259
आरके चौधरी 77
उपप्रधान
जसविंद्र पाल सिंह 305,
वैभव शर्मा 293,
संजीव धवन 161,
जगजीत सिंह बराड़ 76
महासचिव
धर्मेंद्र नरवान 577,
अजय तनेजा 249
सह सचिव
साहिब सिंह 426,
अमित भौरिया 400
कोषाध्यक्ष
ईशान गोयल 444,
जयपाल सिंह 300,
पवन कुमार 83
बॉक्स
पद- कुल मत पड़े
प्रधान- 836
उपप्रधान-835
महासचिव-826
सहसचिव-826
कोषाध्यक्ष-827
नोटा-42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed