फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दादूपुर नहर के निर्माण के लिए लेंगे क्रांतिकारी निर्णय :गोगपुर

दादूपुर नहर के निर्माण के लिए लेंगे क्रांतिकारी निर्णय :गोगपुर

Sat, 18 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
दादूपुर नहर के निर्माण के लिए लेंगे क्रांतिकारी निर्णय :गोगपुर
दादूपुर नहर के निर्माण के लिए लेंगे क्रांतिकारी निर्णय : गोगपुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय पाल सिंह संधू गोगपुर ने कहा कि भाजपा आरएसएस के अलावा किसी का भला नहीं कर सकती। क्योंकि, भाजपा और आरएसएस ने सत्ता के नशे में चूर होकर देश और समाज के हित को भूला दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रत्यक्ष है कि भाजपा आरएसएस संस्थानों और विद्यालयों पर करोड़ों की ग्रांट खर्च कर रही है। लेकिन, यदि दादूपुर नहर को लेकर अगर किसानों को मुआवजा देने की बात आई है तो दादूपुर नहर को ही बंद करने का निर्णय ले लिया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां सरासर किसान विरोधी हैं। क्योंकि, भाजपा ने यह निर्णय बिना सोचे समझे और मुआवजा देने से बचने के लिए लिया है। अजय पाल सिंह गोगपुर 47वें दिन का क्रमिक अनशन शुरू करने के बाद अनशन पर बैठे लोगों को संबोधित कर रहे थे। 47वें दिन सुबेक सिंह, मांगा, सोंधी, मोनू, जसपाल सिंह, मोहन लाल, जगतार सिंह, अजैब सिंह, हरपाल सिंह, श्याम लाल, वीरेंद्र क्रमिक अनशन पर बैठे। इस अवसर पर रणधीर कश्यप, दीपा गौरीपुर, संदीप संभालखी, लखविंद्र लखा, रवि शर्मा, कर्म सिंह दाऊमाजरा, सतविंद्र सिंह, बिट्टू हबाना, जबर सिंह, रिंका, राहुल माथुर, भरत बीबीपुर, संदीप बुद्धिराजा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed