फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक काली पटटी बांधकर उतरे सड़कों पर

प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक काली पटटी बांधकर उतरे सड़कों पर

Fri, 13 Oct 2017 12:08 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक काली पटटी बांधकर  उतरे सड़कों पर
प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक काली पट्टी बांधकर उतरे सड़कों पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सरकार की गलत नीतियों के विरोध में वीरवार को प्राइवेट स्कूलों में ब्लैक-डे मनाया गया। इस दौरान स्कूल संचालक और प्रिंसिपल काली पटिट्यां बांधकर सड़कों पर उतर आए तो अनेकों स्कूलों पर काले झंडे भी लगाए गए। स्कूल संचालकों और स्टाफ सदस्यों ने जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के सीएम और पीएम को ज्ञापन भी भेजा।
अपनी मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालक जिला सचिवालय में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। वहां उन्होंने जमकर रोष व्यक्त किया। गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरे देश में निजी स्कूल शिक्षक, प्रिंसिपल और मैनेजमेंट को काला दिवस मनाना पड़ा है। इस दौरान सभी स्कूल शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकार बच्चों को पढ़ाया तो वहीं स्कूल की बसों और भवनों पर भी काले झंडे लगाए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राइवेट स्कूल घाटे में चल रहा है। इससे उबरने में तो सरकार सहयोग नहीं कर रही बल्कि नए-नए नियम लगाकर स्कूलों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 134ए एडमिशन के तहत तयशुदा पैसे अभी तक किसी भी स्कूल को नहीं भेजे है। सरकार स्कूल ट्रांसपोर्ट पर शिकंजा कर रहे है। सड़कों की हालत किस प्रकार से है, उसकी कोई सुध रखने वाला नहीं है। उबड़-खाबड़ सड़कों पर स्कूल वाहनों के जीपीएस और कैमरे खराब हो जाते हैं। इस दौरान पुलिस कर्मी बसों के चालान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को चेताया कि जब कभी सीएम या पीएम की रैली होती है तो वे प्राइवेट स्कूलों से बसों की मांग करते हैं। सरकार खुद तो बच्चों के लिए पर्याप्त बसें नहीं दे पा रही और प्राइवेट स्कूलों की बसों पर रोकथाम लगा रही है। उसकी जिम्मेदारी आरटीओ विभाग की होनी चाहिए। साथ ही नियमानुसार स्कूल बसों में आमजन को ले जा नहीं सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गांधी स्कूल प्रबंधक कमेटी उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि आज सरकार को सचेत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान सचिव रविंद्र बंसल, एमडी मिनर्वा हाईस्कूल से प्रिंसिपल आरके चावला, नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल बीडी गाबा, संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल से वाइस प्रिंसिपल जसविंद्र नारंग, दून पब्लिक स्कूल से मैनेजर ईशांत सिंगला, बीआर इंटरनेशनल स्कूल से दीपक चोपड़ा, शहीद भगत सिंह हाई स्कूल बरोट, बाल विकास विघा भारती स्कूल कुरुक्षेत्र, यूनिक शिक्षा निकेतन लाडवा, एमडीएसएसएस बगथला, बाबा सिद्ध नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र, एसजीएमपीएस के प्रिंसिपल धर्मेंद्र खेड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed