{"_id":"594d30134f1c1bf45c8b4726","slug":"161498230803-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू समाचार
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड में दाखिले के लिए विद्यार्थी 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 28 जून तक बढ़ा दी है। वहीं बीएचएम एंड सीटी, एमएचएम एंड सीटी तथा एमटीटीएम कोर्सों में विद्यार्थी अब 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार से बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन तथा बीएससी मल्टी मीडिया कोर्सों में विद्यार्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के एमए बिजनेस इक्नॉमिक्स में दाखिले के लिए भी अब विद्यार्थी 7 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवक्ता के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया है। इस कोर्स के लिए पहली काउंसिलिंग 17 जुलाई को, दूसरी काउंसिलिंग 20 जुलाई को व अंतिम काउंसिलिंग 24 जुलाई को होगी।
प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आनलाइन काउंसिलिंग आज से
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए विद्यार्थी शनिवार से आनलाइन काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। पहली काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को 24 से 30 जून के बीच विश्वविद्यालय और कोर्स का चयन करना होगा जो विद्यार्थी काउंसिलिंग में भाग लेंगे, उन्हीं के नाम ही प्रथम मेरिट लिस्ट में डिस्पले हो सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने यह भी बताया कि पहली मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को लगेगी। विद्यार्थी 3 से 5 जुलाई के बीच में विश्वविद्यालय में दाखिला ले सकेंगे। दूसरी काउंसिलिंग की प्रक्रिया 7 जुलाई से और तीसरी ऑनलाइन काउंसिलिंग में विद्यार्थी 15 जुलाई से भाग ले सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि अब विद्यार्थी इसके लिए केयूके एडमिशनस डॉट इन पर लॉग इन कर शुक्रवार से 30 जून तक प्रथम काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन च्वाइस दे सकते हैं।