फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   16 person of kurushetra found corona positive included kurushetra university exam branch incharge.

केयू की परीक्षा शाखा के अधीक्षक सहित 16 कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
16 person of kurushetra found corona positive  included kurushetra university  exam branch incharge.
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के 53 वर्षीय अधीक्षक सहित जिले में शुक्रवार को कुल 16 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले। इन मरीजों में गांव झांसा से 50 वर्षीय व्यक्ति, सैदां मोहल्ला शाहाबाद से 32 वर्षीय महिला, नंद कॉलोनी पिहोवा से 52 वर्षीय व्यक्ति, अध्योया पिहोवा से 15 वर्षीय युवक शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर 2 से 60 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति, गांव अमीन से 10 वर्षीय बच्चा, 4 वर्षीय बच्ची, 33 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, गांव घराडसी से 36 वर्षीय महिला, विश्वकर्मा मंदिर शाहाबाद से 25 वर्षीय युवती, गांव बण लाडवा से 39 वर्षीय व्यक्ति और गांव कौलापुर से 25 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के अधीक्षक को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है, ताकि संक्रमण न बढ़े। वहीं अधीक्षक के संपर्क में आने वाले केयू अधिकारियों एवं कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन हुआ है। बताया गया कि परीक्षा शाखा-2 में एक अधीक्षक को पिछले कई दिनों को कोविड-19 के लक्षण थे, जांच कराने पर सामने आया कि अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधीक्षक के संपर्क में आए कर्मचारियों एवं परिजनों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित ये 30 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक
कुरुक्षेत्र से 30 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें लैब से 25 वर्षीय व्यक्ति, गांव झांसा से 50 वर्षीय व्यक्ति, मौहल्ला सैदां शाहाबाद से 32 वर्षीय महिला, नंद कालोनी पिहोवा से 52 वर्षीय व्यक्ति, यूनिवर्सिटी कालोनी से 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव कौलापुर से 25 वर्षीय व्यक्ति, होमआईसोलेट से 20 वर्षीय युवती, 52 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्षीय बच्चा, 20 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय व्यक्ति,14 वर्षीय युवती, हिरमी कोविड सैंटर से 46 वर्षीय महिला, मैक्स अस्पताल से 61 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 36 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद से 52 वर्षीय व्यक्ति तथा अन्य जगहों से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित 16 नए मामले आए सामने: सीएमओ
सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 के चलते 512 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन और 52 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। जिले से अब तक 26628 में से 25113 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। अब तक 855 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 549 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 549 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 14 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 292 एक्टीव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed