फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   16 lakhs cheated in the name of sending to Australia

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 16 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
16 lakhs cheated in the name of sending to Australia
कुरुक्षेत्र। वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने महिला के टूरिस्ट वीजा काे वर्क परमिट में बदलने का झांसा दिया था, मगर महिला को वापस घर आना पड़ा।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में जितेंद्र निवासी शाहाबाद ने बताया कि आरोपी वैभव हाल निवासी सेक्टर-तीन ने साल 2018 में उसकी पत्नी को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने 20 लाख रुपये में से पांच लाख रुपये एडवांस मांगे थे।
विज्ञापन

विश्वास करके उसने 14 फरवरी 2019 को दो लाख और एक मार्च को तीन लाख रुपये नकद दिए थे। आरोपी ने दो महीने के अंदर उसकी पत्नी को ऑस्ट्रेलिया का वीजा देने आश्वासन दिया। छह महीने बाद आरोपी ने 12 सितंबर को पहले टूरिस्ट वीजा दिखाया और यकीन दिलाया कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर इस वीजा को वर्क परमिट करवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी वीजा दिखाकर उससे 23 सितंबर को पांच लाख और 15 अक्तूबर को 1.05 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। अगले महीने 21 नवंबर को आरोपी ने उसकी पत्नी को टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेज दिया और 1.95 लाख रुपये नकद लेकर चला गया। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर आरोपी बकाया राशि पांच लाख रुपये की मांग करने लगा।
यहां आरोपी ने उसकी पत्नी से छह हजार डॉलर करीब तीन लाख रुपये टूरिस्ट वीजा को वर्क परमिट में बदलने के नाम पर एजेंट को दिलवा दिए। उसकी पत्नी का टूरिस्ट वीजा समाप्त होने के बाद उसकी पत्नी को छुप कर ऑस्ट्रेलिया में रहना पड़ा।

बाद में मजबूर होकर उसकी पत्नी को 15 दिसंबर 2023 को नेपाल के रास्ता से भारत आना पड़ा। वापस आने के बाद उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed