फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पत्नी की हत्या के आरोपों से क्षुब्ध होकर बलविंद्र सिंह ने चंडीगढ़ में फंदा लगा कर दी जान

पत्नी की हत्या के आरोपों से क्षुब्ध होकर बलविंद्र सिंह ने चंडीगढ़ में फंदा लगा कर दी जान

Thu, 28 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोपों से क्षुब्ध होकर बलविंद्र सिंह ने चंडीगढ़ में फंदा लगा कर दी जान

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव शांतिनगर कुरडी निवासी बलविंद्र सिंह उर्फ सोनी ने आखिकार पत्नी की हत्या के से क्षुब्ध होकर चंडीगढ़ में आत्महत्या कर ली। चंडीगढ़ में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने तथा उसकी जेब से इस्माईलाबाद से चंडीगढ़ का बस टिकट मिलने की सूचना के बाद पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए ग्राम सरपंच ज्ञान सिंह व उसके परिजनों को लेकर चंडीगढ पहुंची। वहां पर बलविंद्र सिंह के परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया जबकि देर सायं तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

बता दें कि गांव धनौडी जिला अंबाला वासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 दिसंबर 2005 को उसने अपनी पांचवीं बेटी रितू की शादी बलविंद्र उर्फ सोनी वासी कुरड़ी के साथ की थी। सोनी उसकी लड़की के साथ अक्सर शराब पीने के बाद मारपीट करता रहता था। इसको लेकर कई बार पंचायतों का दौर भी चला, लेकिन हर बार पंचायत में वह आगे से मारपीट न करने का वादा कर लेता था। 18 मार्च सायं को उनके पास किसी पड़ोसी का फोन आया कि सोनी उसकी बेटी को आग लगाकर मौके से फरार हो गया है। रितू ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया तो पुलिस ने उस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी। बलविंद्र सिंह उर्फ सोनी ने हत्या का मामला दर्ज होने से क्षुब्ध होकर 27 मार्च को चंडीगढ़ में हरियाणा पंजाब सीएम हाउस के निकट बने हैलीपैड के नजदीक खडे़ पेड़ पर लोई से फांसी लगा ली। चंडीगढ़ पुलिस ने जब शव के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से हरियाणा रोडवेज बस का इस्माईलाबाद से चंडीगढ़ का टिकट बरामद हुआ। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि थाना में चंडीगढ़ पुलिस ने सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। उन्होंने आसपास के थानों में मृतक का फोटो शिनाख्त के लिए भेजा। गांव झांसा थाना में हत्या का आरोप झेल रहे बलविंद्र सिंह उर्फ सोनी के परिजनों ने फोटो से उसकी शिनाख्त कर ली। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed