फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गांव घिलौर के युवक लवप्रीत की अमेरिका के न्यू जर्सी में मौत

गांव घिलौर के युवक लवप्रीत की अमेरिका के न्यू जर्सी में मौत

Thu, 21 Feb 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
गांव घिलौर के युवक लवप्रीत की अमेरिका के न्यू जर्सी में मौत

विज्ञापन
गांव घिलौर के लवप्रीत की अमेरिका के न्यू जर्सी में मौत
- काम के दौरान कार सड़क हादसे का हुआ शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। गांव घिलौर निवासी एक युवक की अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर से उसके परिजन सदमें में हैं।
गांव घिलौर निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसका भतीजा लवदीप(23) पुत्र मुख्त्यार सिंह सवा दो साल से अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में एक गैस स्टेशन पर नौकरी कर रहा था। यहीं गैस स्टेशन पर ही वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। लवप्रीत के मौसेरे भाई ने ं अमेरिका से मोबाइल पर हादसे की जानकारी देते हुए हादसे की वीडियो भी भेजी। उन्होंने बताया कि लवप्रीत रोज की तरह ही गैस स्टेशन पर एक कार में गैस भर रहा था। इस दौरान गैस स्टेशन के बाहर हाइवे से एक बेहद तेज रफ्तार वाहन ने स्टेशन पर गैस भरवाती हुई कार में जोरदार टक्कर दे मारी। वाहन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए । इसके साथ उनका भतीजा लवप्रीत और कार में सवार दो अन्य सवारियाें की भी मौके पर ही मौत हो गई। लवप्रीत के शव को भारत लाए जाने के बारे में एक-दो दिन बाद ही कोई निर्णय होगा। बताया जाता है कि लवप्रीत का बड़ा भाई भी विदेश में रहता है और गांव में उसके मां-बाप ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed