फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में छाए कुरुक्षेत्र के छात्र, जीते पदक

राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में छाए कुरुक्षेत्र के छात्र, जीते पदक

Thu, 21 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में छाए कुरुक्षेत्र के छात्र, जीते पदक
राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में छाए कुरुक्षेत्र के छात्र, जीते पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। उत्तर क्षेत्र संस्कृति केंद्र पटियाला, हरियाणा कला परिषद एवं विश्वास संगीत समिति द्वारा 14 से 17 फरवरी को पंचायत भवन यमुनानगर में 27 वा अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें देशभर से 86 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें कुरुक्षेत्र की, नाद प्रतिष्ठा नृत्य संस्थान की, पंडित बिरजू महाराज परंपरा की शागिर्द, कथक की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमरजीत कौर भट्ट के निर्देशन में सनी कुमार ने सुपर सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार और जूनियर वर्ग में करमनदीप कौर ने प्रथम पुरस्कार व श्रद्धा ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस सभी वर्ग के विजेताओं की प्रतियोगिता हुई । इसमें सनी कुमार को सर्वश्रेष्ठ कथक नर्तक के लिए 16 हजार की राशि के साथ डॉ. संतोष पुरुषोत्तम डांग संगीत अवॉर्ड और करमनदीप कौर को 7 हजार रूपये की राशि के साथ विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र की अन्वी, मायरा, गुरनूर कौर की कथक प्रस्तुति और श्री अरविंद भट्ट के निर्देशन में मननदीप सिंह व स्वास्तिक शर्मा की तबला प्रस्तुति सराहनीय रही। इस अवॉर्ड को देने के लिए पंजाब घराने के वरिष्ठ तबला वादक पंडित सुशील कुमार जैन, फर्रुखाबाद घराने की सुप्रसिद्ध तबला वादीका रिंपा शिवा तथा बनारस घराने के जाने माने गायक प्रभाकर दिवाकर कश्यप बंधु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed