{"_id":"5c6da896bdec2211b7060418","slug":"151550690454-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 फरवरी को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 फरवरी को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा 23 फरवरी शनिवार को प्रात: 11 बजे पंजाबी धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की थानेसर हलके की बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला इनेलो प्रधान संदीप टेका ने बताया कि इस बैठक में एक मार्च को पार्टी द्वारा हांसी में आयोजित राज्य स्तरीय रैली की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और रैली में भारी जनसैलाब उमड़ेगा। हांसी में होने वाली इस रैली को इनेलो सुप्रीमों चौधरी ओम प्रकाश चौटाला संबोधित करेंगे। हलका प्रधान रणबीर किरमिच ने कहा कि रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेवारी संभालेंगे। प्रदेश का इनेलो संगठन पूरी तरह ओम प्रकाश चौटाला के साथ है। उन्होंने कहा कि हांसी में आयोजित होने वाली रैली पिछली सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ेगी।