{"_id":"5c6c5695bdec22737148630e","slug":"151550603925-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर नेशनल हॉकी चेंपियनशिप में नवनीत कौर ने हासिल किया बेस्ट स्कोरर का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर नेशनल हॉकी चेंपियनशिप में नवनीत कौर ने हासिल किया बेस्ट स्कोरर का अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में नवनीत कौर ने बेस्ट स्कोरर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर को सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में बेस्ट स्कोरर का अवार्ड मिला है। नवनीत ने अपनी इस उपलब्धि से हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर ने इस चैंपियनशिप में 17 गोल करके यह अवार्ड अपने नाम किया है। उल्लेखनीय है कि नवनीत कौर द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हॉकी खिलाड़ी है और भारतीय महिला हॉकी टीम की मौजूदा खिलाड़ी है। नवनीत कौर को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कईं बार यह अवार्ड मिल चुके हैं। नवनीत कौर ने कहा कि वह कप्तान रानी रामपाल व जसजीत कौर का अपना रोल मॉडल मानती है और कोच बलदेव सिंह की बदौलत इस मुकाम पर पहुंची है। नवनीत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय भी हॉकी द्रोण को दिया है। पत्रकारों से फोन पर बातचीत कर बताया कि वह भी एक दिन रानी रामपाल की तरह भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनेगी और देश का गौरव बढ़ाएगी। बता दें कि सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में शाहाबाद की गोल्डन गर्ल जसजीत कौर, मिनाक्षी, सुमन बाला, सुरेंद्र कौर व जसजीत कौर भी बेस्ट स्कोरर रह चुकी हैं। कोच बलदेव सिंह ने कहा कि आने वाले समय में देश की टीम के लिए गोल्डन गर्ल साबित होगी।