फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   - दाखिले के लिए 6974 बच्चों ने किए आवेदन, 250 से अधिक ने नहीं दी परीक्षा

- दाखिले के लिए 6974 बच्चों ने किए आवेदन, 250 से अधिक ने नहीं दी परीक्षा

Mon, 16 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
- दाखिले के लिए 6974 बच्चों ने किए आवेदन, 250 से अधिक ने नहीं दी परीक्षा
दाखिले के लिए 6974 बच्चों ने किए थे आवेदन, 250 से अधिक ने नहीं दी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में बीपीएल व गरीब बच्चों को पढ़ाई करने का प्रावधान किया गया है, लेकिन रविवार को इसके लिए हुई परीक्षा के दौरान कई बच्चे अपने अभिभावकों के साथ गाड़ियों में सवार होकर परीक्षा देने पहुंचे। दूसरे अभिभावक व शिक्षक भी हैरान रह गए। ये बच्चे पूरी परीक्षा के दौरान केेंद्र के अंदर शिक्षकों व बाहर अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। कई लोग दाखिला लेने वाले बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच करने की भी मांग करते दिखाई दिए। उक्त नियम के तहत निजी स्कूलों मे दाखिलों के लिए रविवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। नए सत्र के लिए कक्षा दो से 12वीं तक में 6079 सीटों पर दाखिले के लिए 6974 बच्चों ने आवेदन किए थे। परीक्षा में 250 से अधिक बच्चों ने भाग नहीं लिया। थानेसर ब्लॉक में ही 3569 में से 159 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे तो वहीं अन्य ब्लॉक में भी 15 से 20 बच्चों ने यह परीक्षा नहीं दी।
बता दें कि सबसे अधिक आवेदन कक्षा दो से आठवीं तक के लिए 5973 पहुंचे थे, जबकि 9वीं से 12वीं के लिए महज 1001 आवेदन आए थे। सबसे अधिक आवेदन थानेसर ब्लॉक से आए थे। सुबह 9 बजे शुरू हुई परीक्षा 12 बजे तक चली। थानेसर ब्लॉक में कक्षा 2, 3 और 4 के लिए एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कक्षा पांच के लिए महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, छह के लिए आर्य स्कूल, सातवीं व आठवीं के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा कक्षा नौवीं, 10वीं और 12वीं के लिए गुरु नानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा संपन्न होने तक परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

19 अप्रैल को होगा पहला ड्रॉ
कक्षा दो से 8वीं तक के परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को घोषित करने के बाद दाखिले के लिए ड्रॉ 19 अप्रैल को निकाले जाएंगे, जबकि कक्षा 9 से 12वीं तक का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया जाएगा और 22 अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा। सफल रहने वाले छात्रों के दाखिले 20 से 26 अप्रैल तक होंगे। इसके बाद रिक्त रही सीटों को लेकर 12 मई से 14 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बच्चों के परिवार की स्थिति की होनी चाहिए जांच : प्राचार्य
शहर के ही एक निजी स्कूल के प्राचार्य का कहना है कि निजी स्कूलों में लगने वाली फीस से बचने के लिए कई ऐसे अभिभावक हैं, जो नियम 134 ए के तहत अपने बच्चे की परीक्षा दिलवाई है। जबकि वे उनकी फीस देने में सक्षम हैं। ऐसे अनेकों अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए अपनी निजी गाड़ियों में बच्चों को लेकर आए । सभी बच्चों के परिवार की स्थिति की जांच करवाई जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है।

गलत प्रमाण पत्रों पर दाखिले की शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक का कहना है कि नियम 134 ए के तहत हालांकि पूरे दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ पूरी जानकारी सहित लिए हैं, लेकिन बाद में भी कोई गलत दस्तावेजों के आधार पर दाखिले की शिकायत आई तो उसकी जांच करवाई जाएगी। गलत पाए जाने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों में दाखिले के लिए ली गई परीक्षाएं पूरी तरह से पारदर्शी व शांतिपूर्ण रहीं। अब परिणाम के बाद 19 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा। दाखिलों को लेकर बच्चों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

जिलाभर में यह है रिक्त सीटों का ब्योरा
कक्षा --------रिक्त सीटें ----- आवेदन आए
एक------- 798---------------------
दो--------773---------1130
तीन-------496--------930
चार-------393-------755
पांच------387-------790
छह------486-------944
सात--------435-----719
आठ--------510-----705
नौवीं--------490------635
दसवीं-------406----285
ग्यारहवीं-----508-----------
बारहवीं------397----81
बॉक्स
थानेसर ब्लॉक में यह रही परीक्षा की स्थिति
कक्षा-- उपस्थित --- अनुपस्थित
दो------540----------20
तीन-----468--------12
चार----355-----15
पांच---380-----11
छह---475----21
सात---364-----12
आठ-----336---22
नौवीं-----333----17
दसवीं----131----21
बारहवीं----28----08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed