{"_id":"59b6df874f1c1bf77f8b600c","slug":"151505156999-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार बेजार के निधन पर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार बेजार के निधन पर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जताया शोक
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा सहित अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने प्रसिद्ध साहित्यकार और कवि एवं लेखक पंडित बालकृष्ण बेजार की मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा एडवोकेट, प्रधान यशेंद्र शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, वरिष्ठ उप प्रधान पंडित पवन शर्मा पौनी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एवं सभा के संरक्षक जलेश शर्मा ने कहा कि बेजार सभा के सक्रिय सदस्य थे। वे मूल रूप से अमीन गांव के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से ब्राह्मण समाज के साथ -साथ अमीन गांव का नाम रोशन किया। बेजार एक प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं साहित्यकार थे। उधर बेजार के निधन पर पंजाबी साहित्य अकादमी हरियाणा के पूर्व निदेशक सी आर मोदगिल ने कहा कि बेजार एक जिंदादिल इंसान थे। वे नगर की साहित्यिक संस्था अदबी संगम से लंबे समय से जुड़े हुए थे।